#JaunpurLive : पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है: शिवम् सिंह

#JaunpurLive : पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है: शिवम् सिंह


जौनपुर। नौजवान छात्र संगठन के कार्यकर्ता ग्राम वासियों ने तेजीबाजार स्थित विरसादपुर गांव में जिलाध्यक्ष शिवम् सिंह गौड़ा के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं के द्वारा आम. नीम और अमरूद पौधे लगाए गये इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवम् सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है अवश्य करें पौधारोपण क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत वृक्ष ही हैं। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। इस मौके पर उत्तम सिंह अश्वनी सिंह विशाल जायसवाल सचिन यादव डब्लू अहमद देव सिंह अनिल यादव तमाम ग्राम वासी पदाधिकारी मौजूद रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534