#JaunpurLive : परप्रांतीय नहीं हैं, उत्तर भारतीय– संजय पांडे



हाल चाल यात्रा शुरू करने की घोषणा
मुंबई। भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा की महाराष्ट्र प्रदेश ईकाई समूचे राज्य में बड़े पैमाने पर संवादात्मक कार्यक्रमों और बैठकों के लिए कमर कस रही है। भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई कोंकण प्रांत की बैठक में डॉ. संजय पांडेय ने ‘हालचाल यात्रा’ शुरू किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा महाराष्ट्र में रहने वाले उत्तर भारतीय समाज को उत्तर भारतीय मोर्चा के कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र भाजपा से जोड़ने का प्रयास है। वह और उनकी टीम हर उत्तर भारतीय तक पहुंचेंगे, और उन्हें एक मंच पर लाएंगे ताकि उनका नेतृत्व करना और उनके मुद्दों को उठाना सुविधाजनक हो। इसके अलावा महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय समाज की समस्याओं को जोड़ने और हल करने के लिए डॉ पांडे ने उत्तर भारतीय समाज के डेटा संग्रह के लिए एक गूगल फॉर्म लांच किया, और कार्यकर्ताओं से इस दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक बार डेटा एकत्र हो जाने के बाद, प्रोफाइलिंग की जाएगी और उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र के उत्तर भारतीय और उनके मूल राज्यों के बीच एक सेतु का काम करेगा। पांडेय ने महाराष्ट्र के विकास में उत्तर भारतीयों के अथक परिश्रम और योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस समुदाय द्वारा इस परंपरा को जारी रखने का भरोसा जताया। इस बैठक में 
आगामी बीएमसी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई। डॉ. संजय पांडेय ने अपने भाषण में कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उत्तर भारतीय समाज का कोई भी व्यक्ति छूटे नहीं। महाराष्ट्र में रहने वाले हर व्यक्ति तक पहुंचने की जरूरत है। एक साथ आकर वे एक ऐसी ताकत बनेंगे, जो बीएमसी चुनावों में मनपा का ताज किसके सिर सजेगा, इसके भाग्य का फैसला कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा महाराष्ट्र में काम करने वाले उत्तर भारतीयों के हितों, उनकी भलाई और सम्मान का ध्यान रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर भारतीय 'परप्रांतीय' नहीं हैं, बल्कि वे 'घर प्रांतीय' हैं। उत्तर भारतीय समाज की शिक्षित और प्रगतिशील महिलाओं को पार्टी और लोगों के लिए काम करने के लिए सबसे आगे लाने के लिए, डॉ संजय पांडे ने उत्तर भारतीय मोर्चा के महिला सेल और शिक्षक सेल की घोषणा की। प्रो संजीवनी पांडे और श्रीमती सविता सिंह को क्रमशः इसका संयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के बिहार प्रकोष्ठ की भी घोषणा की गई। फूल सिंह को इसका संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में डॉ. संजय पांडे ने वरिष्ठ नेता और हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह तथा नवनियुक्त महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा प्रभारी  श्वेता शालिनी का स्वागत किया। बैठक में बृृृृजेश सिंह, प्रद्युम्न शुक्ला, अनिल राय, डॉ मनोज कंदोई, संतोष सिंह और भाजपा के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534