नया सबेरा नेटवर्क
सिकरारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सीओ सदर रणजीत सिंह व थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर की देखरेख में अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से जुटी सिकरारा थाने की पुलिस को शुक्रवार की सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने तीन किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक मोहम्मद सैफ हेड कांस्टेबल अमित सिंह व कांस्टेबल अजीत दुबे के साथ शुक्रवार की सुबह संदिग्धों की तलाशी व वाहन चेकिंग के उद्देश्य से खड़े थे। तभी अलीशाहपुर गांव की तरफ से बाइक सवार दो युवक आ रहे थे। पुलिस टीम को देखकर वापस भागने लगे तो पुलिस ने दौड़ा कर दबोच लिया। पकड़े गये युवक बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा निवासी गोविंद सरोज के पास से प्लास्टिक के झोले में 1.6 किलोग्राम अवैध गांजा व दूसरे मिथुन सरोज निवासी गढ़ासेनी बक्शा थाना के पास से डेढ़ किलो गांजा कुल तीन किलो सौ ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे अवैध रूप से गांजा बेचते थे। पुलिस ने उक्त आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3l9FAG5
Tags
recent