नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के पॉलिटेक्निक चौराहा के पास स्थित लोहिया पार्क से जेसीआई चेतना की अध्यक्ष गीता कश्यप के नेतृत्व में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। रीता कश्यप ने बताया कि जेसीआई हर 15 जुलाई को गरिमा दिवस के रूप मे मनाती है। इसमें हम लोगों को जागरूक करते हैं कि लड़का हो या लड़की दोनों एक ही समान हैं। लड़कियां भी आज लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। लड़का और लड़कियों में कोई अंतर नहीं करना चाहिए। इस मौके पर अभिलाषा श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरि, निकिता शाह, प्रियंका सिंह, मीना गुप्ता आदि मौजूद रही।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3wI3WZN
Tags
recent