Adsense

विशाल जुलूस निकालकर सपा पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork



विशाल जुलूस निकालकर सपा पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
किसानों, नौजवानों व बेरोजगारों पर अत्याचार कर रही भाजपा सरकारः लाल बहादुर
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव व पूर्व मंत्री डा. केपी यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विशाल जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि जिस तरह आज भाजपा सरकार तानाशाही कर रही है। किसानों, नौजवानों व बेरोजगारों पर अत्याचार कर रही है इसके विरोध में आज समाजवादी साथी सड़कों पर हैं। अगर सरकार अत्याचार बंद नहीं करेगी तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ईट से ईट बजा देंगे। श्री यादव ने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता ने मन बना लिया है। पूर्व मंत्री डा. केपी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार के खिलाफ 2022 में प्रदेश के चुनावी कुरुक्षेत्र में अखिलेश यादव के नेतृत्व में विजय हासिल करके समाजवादी सरकार बनेगी। पप्पू रघुवंशी ने भी सभा को सम्बोधित किया। समाजवादी कुटिया के संचालक ऋषि यादव ने कहा कि सभी युवा साथी अपना-अपना बूथ मजबूत कर समाजवादी पार्टी को जिताने का कार्य करें और इस भ्रष्टाचारी सरकार से मुक्ति पायें। डा. सरफराज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव में जनादेश का अपमान किया। प्रशासन का दुरुपयोग करके नतीजा अपने पक्ष में किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, प्रदेश सचिव दीपक गोस्वामी, उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, महासचिव हिसामुद्दीन शाह, राजनाथ यादव, जितेंद्र यादव, शकील अहमद, प्रदीप यादव, शिवजीत यादव, पूनम मौर्या, गुड्डू सोनकर, भानु मौर्या, रमेश साहनी, अनवारुल हक, रुक्सार, रायनी, मनोज कुमार मौर्या, अरशद, आशा राम यादव, शेखू खान, जमाल हाशमी, महमूद, यासीन, सिराज खान, ओवैस खान, अतुल, अजहर, मनोज, सचिन, जमाल, हफीज, मालती निषाद, बाबा यादव, समर बहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, पप्पू यादव, लकी यादव, प्रदीप यादव एडवोकेट, रमेश साहनी, ननकू यादव, लाल मोहम्मद, गजराज यादव, डा. सुमन यादव, मालती निषाद, संजीव साहू, पंकज पटेल, ललित यादव आदि मौजूद रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad


*GRAND OPENING of White Bricks Eatery Pocket-Friendly Luxury Food Court on 5th July, 2021 at 10:30 am Variety, Quality and Beauty- All at one place*
Ad


*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad
 



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2TdZZ1d

Post a Comment

0 Comments