ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का रहा दबदबा, सपा को मिली दो सीट | #NayaSaberaNetwork

  • 21 ब्लॉक में से 16 पर भाजपा का कब्जा, तीन निर्दल प्रमुख चुने गये
  • पांच निर्विरोध पहले ही चुने गये थे प्रमुख, 16 सीटों पर हुआ मतदान
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव शनिवार को संपंन हुआ। जिसमें 21 ब्लॉक में से 16 पर भाजपा का कमल खिला तो दो सीट पर सपा अपना प्रमुख बना सकी जबकि तीन पर निर्दल प्रत्याशियों ने अपना वर्चस्व दिखाते हुए जीत हासिल की। इस बार के चुनाव में कुछ प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की तो कुछ प्रत्याशी ने मामूली मतों के अंतर से जीतने में कामयाब रहे। जो ब्लॉक संवेदनशील रहे वहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। जलालपुर ब्लॉक तो पुलिस छावनी में तबदील दिखा। दोपहर 11 बजे से शुरू हुआ मतदान तीन बजे तक चला। मतदान के बाद प्रत्याशियों की उपस्थिति में बक्सा सील किया गया। तीन बजे के बाद प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतदान पेटिका खोली गयी। हर ब्लॉकों में मतदान एवं मतगणना प्रक्रि या की वीडियो ग्राफी भी करायी गयी। जलालपुर में ड्रोन कैमरा भी मुख्य सड़क से लेकर मतदान स्थल तक की निगरानी करता दिखा।


जलालपुर : इस ब्लॉक में 85 बीडीसी सदस्य थे। सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान निर्दल प्रत्याशी बदामा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमलेश कुमारी को 15 मतों से हराकर ब्लॉक प्रमुख पद पर कब्जा जमाने में कामयाब रहीं। कमलेश कुमारी को 35 मत मिलें तथा बदामा देवी को 50 मत मिलें।

महराजगंज : इस ब्लॉक में प्रमुख चुनाव का पद बहुत ही रोचक रहा। दो प्रत्याशियों सपा समर्थित हरिश्चंद्र सिंह व भाजपा समर्थित मांडवी सिंह पत्नी विनय सिंह गिनती के दौरान दोनों प्रत्याशी पहले राउंड में कुल 83 मतों में 40-40 मत प्राप्त किए 3 मत निरस्त हुआ था दूसरे राउंड में दोनों प्रत्याशी 41-41 मत प्राप्त किए व 1 मत निरस्त हुआ इस स्थिति में उच्च अधिकारी सीओ,एसडीएम व सीडीओ की उपस्थिति में पर्ची के द्वारा टास की व्यवस्था करके निर्णय लिया गया जिसमें भाजपा समर्थित मांडवी सिंह विजय घोषित हुर्इं। वहीं निर्दल प्रत्याशी रोहित सिंह ने सपा समर्थित प्रत्याशी को समर्थन दे दिया था।

सुईथाकला : स्थानीय विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत प्रमुख का निर्वाचन मामूली झड़प के साथ सम्पन्न हुआ। प्रमुख पद के लिए निर्वाचन में 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में 46 मत पाकर भाजपा समर्थित विद्या देवी निर्वाचित हुई। सपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र वर्मा 45 मत मिले और दो मत अवैध घोषित किया गया। परिणाम घोषित होते हीं जहां  भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई,वही सपा समर्थक मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उपद्रव की जानकारी मिलते हीं भारी संख्या में पीएसी के जवान एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गये और भीड़ को शान्त कराकर हटाए। कुछ हीं देर बाद उपजिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा व क्षेत्राधिकारी शाहगंज अंकित कुमार भी मय फोर्स मौके पर पहुंच कर  विरोध प्रदशर््ान कर रहे सपाइयांे को समझा बुझाकर शान्त कराया।

खेतासराय : शाहगंज सोंधी ब्लॉक पर प्रमुख के चुनाव में भाजपा चार दशक तक एक ही परिवार के कब्ज़े में रही इस सीट को हराकर पुराना राजनीतिक किला को तोड़ने में कामयाब रही। सपा के सरिता यादव को 18 वोट से हराकर कब्ज़ा जमाने मे कामयाब रही। घोषणा होते ही बीजेपी समर्थक झूम उठे।  भाजपा प्रत्याशी मंजू सिंह को 86 मत मिला जबकि सपा की सरिता यादव को 68 वोट पाकर संतोष करना पड़ा।

बदलापुर : क्षेत्र प्रमुख पद के चुनाव में निर्दल प्रत्याशी आशा यादव पत्नी अरु ण कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित ज्योति सिंह पत्नी मनोज कुमार सिंह को हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस किसी प्रकार का जोखिम उठाने के लिए सतर्क रही। सी सी टीवी कैमरा की निगाहें पल पल की जान कारी जुटाती रही।
धर्मापुर : सपा समर्थित प्रत्याशी विमलेश यादव पत्नी ओमप्रकाश यादव मुन्ना ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीलम पाल को नौ मतों से परास्त कर धर्मापुर ब्लाक की प्रमुख बन गर्इं। विमलेश यादव को 26 मत मिले। नीलम पाल को 17 मत मिले वहीं एक मत निरस्त रहा। डीडीओ बृजभान सिंह, आरओ बीएसए प्रवीण तिवारी, एआरओ संजय यादव की देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। सीओ केराकत शुभम तोडी और एसओ गौराबादशाहपुर श्रीप्रकाश राय मय फोर्स डटे रहे।
सिरकोनी : स्थानीय ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंशराज सिंह ने सपा प्रत्याशी सपना सिंह  को 51 वोट  से हरा कर विजय प्राप्त की। कुल 85 मत पड़ा जिसमे भाजपा समर्थित प्रत्याशी वंशराज सिंह को 67 मत मिला। वहीं  समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सपना सिंह को 16 मत मिला जब कि 2 मत अवैध पड़ा जिसमें वंशराज सिंह विजयी रहे।
मुफ्तीगंज : स्थानीय ब्लॉक में भाजपा से उषा देवी ने अपने प्रतिद्वंदी सपा के मीला सरोज को 33  वोटों से शिकस्त देकर ब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी पर  विराजमान हो गई। कुल मतों की संख्या  64 रही जिसमें भाजपा प्रत्याशी उषा देवी को 48 व सपा प्रत्याशी मीला सरोज को 15 वोट मिले और एक वोट  अवैध रहा।
मछलीशहर : स्थानीय विकास खंड पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख पद पर मतदान के बाद मतगणना हुई। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कुल 114 सदस्यों में से 113 लोगो ने मतदान किया। 95 मत सपा के प्रत्याशी गोपेश यादव को तथा 11 मत भाजपा की बीना पटेल को मिला। जबकि 7 मत निरस्त हुआ। इस प्रकार सपा के गोपेश यादव 84 मतों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी बीना पटेल को परास्त किया है।
सिकरारा : स्थानीय ब्लाक प्रमुख पद पर भाजपा समर्थित  प्रत्याशी संजय सिंह ने निर्दल प्रत्याशी सुनीता यादव  को 54  वोट से हरा कर विजय प्राप्त की। कुल 88 मत पड़ा जिसमें भाजपा समर्थित  प्रत्याशी संजय सिंह को 70  वोट मिला तथा  निर्तवान प्रमुख समरनाथ यादव की पुत्रबधू सुनीता यादव को 16 मत मिला। सपा प्रत्याशी प्रभावती यादव  को 1 मत मिला जब कि एक मत अवैध पड़ा जिसमें संजय सिंह विजयी रहे।
सुजानगंज : क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख पद हेतु हुए चुनाव में आरओ की निगरानी मे शांतीपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। विकास खंड में टोटल 105 पंचायत सदस्य है। जिसमें सभी ने अपने मतों का प्रयोग किया। 68 मत भाजपा के उषा शुक्ला पत्नी श्री प्रकाश शुक्ला तथा सपा के प्रत्याशी दीप्ति पटेल पत्नी राजेश पटेल को मात्र 37 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी उषा शुक्ला अपने प्रतिद्वंदी सपा की प्रत्याशी दीप्ति पटेल को 31 मतों से पराजित किया। मतदान के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल, उप जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी वीरभानु सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
करंजाकला : स्थानीय ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पूनम यादव पत्नी सुनील कुमार यादव विजयी घोषित हुर्इं। पूनम यादव राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव की भयोहू है।पूनम यादव को 84मत जबकि की सपा प्रत्याशी को 25 वोट ही मिला। 2 मत अवैध हुए।
मुंगराबादशाहपुर : स्थानीय विकास खंड के प्रमुख पद पर भाजपा के सत्येन्द्र सिंह फंटू 68 मत प्राप्त कर विजयी हुए। जबकि सपा की चमेला देवी को महज 30 मत ही प्राप्त हुए।  विकास खंड में कुल 99 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे जिसमें सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 68 मत भाजपा के सत्येन्द्र सिंह  को तथा 30 मत सपा की चमेला देवी और 1 मत अवैध घोषित हुआ। इस प्रकार भाजपा के सत्येन्द्र सिंह फंटू अपने प्रतिद्वन्दी चमेला देवी को 38 मतों से हरा कर ब्लाक प्रमुख पद पर विजयी घोषित हुए। सत्येन्द्र सिंह की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। चुनाव के दौरान प्रेक्षक अजय कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल, उपजिलाधिकारी मछलीशहर अंजनी कुमार सिंह , खंड विकास अधिकारी पीयूष सिंह , चुनाव अधिकारी एसएस रावत, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, प्रभारी निरीक्षक भैया एसपी सिंह बड़ी संख्या में पुलिस एवं पीएसी के जवानों के साथ उपस्थित रहे। 
रामपुर ब्लॉक पर निर्दल प्रत्याशी नीलम सिंह ने अपना दल प्रत्याशी राहुल सिंह को 11 मतों से हराया। नीलम को कुल 55 वोट मिले जबकि भाजपा दल अपना गठबंधन को 44 वोट ही मिल सका।
सेवक के रूप में काम करूंगा: बृजेश यादव
खुटहन,जौनपुर। भाजपा सरकार के कुशल नेतृत्व और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से हम जिस मुकाम पर पहुँचें है, उसमे आप सभी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आप सभी ने ब्लाक प्रमुख नहीं अपना दिन रात का सेवक तैनात किया है। हमारा प्रयास सबका साथ और सबका विकास का रहेगा। इसके लिए हम और हमारी पार्टी कृत संकल्पित है।

*जनपद जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों जनपदवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं - श्रीकला धनंजय सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत, जौनपुर*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3k6aBds
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534