नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के रामाश्रय कालोनी निवासी प्रखर सिंह पुत्र संजय सिंह का क्लैट 2021 में चयन हुआ है। प्रखर ने 576वां रैंक हासिल कर परिवार सहित जनपद का नाम रोशन किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार व गुरूजनों को दिया। बता दें कि प्रखर सिंह के पिता संजय सिंह व माता विभा सिंह शिक्षक हैं। वे मछलीशहर के मूल निवासी हैं। उनके चयन की जानकारी होने पर मित्रों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iai5Lc
Tags
recent