Adsense

राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन | #NayaSaberaNetwork


राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनी दिल्ली की साची जैन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के 345 खिलाड़ियों ने लिया था भाग
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को परास्त कर चुकी है दिल्ली की साची जैन
दिल्ली। ऑल इण्ड़िया चैस फेडरेशन द्वारा आयोजित अंडर 12 आयु बालिका वर्ग शतरंज प्रतियोगिता 2021 में दिल्ली की साची जैन ने पूरे देश में प्रथम स्थान अर्जित किया है। साची जैन अब वर्ष 2021 की नेशनल चैम्पियन बन चुकी है और अगस्त में होने वाली वर्ल्ड केडट चैम्पियनशिप में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी। देश और विदेश से बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। साची जैन ने इस प्रतियोगिता में 11 राऊंड  में 10 अंक प्राप्त किये है। अखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता 2021 में देश भर की 345 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। साची जैन के पिता पुनीत जैन और माता पायल जैन और उनके कोच प्रसेनजित दत्ता भी उनकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। साची जैन पहले भी नेशनल स्कूल अंडर 10 चैम्पियनशीप में रजत पदक के साथ कई शतरंज प्रतियोगिता जीत चुकी है। साची अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है और कई देशों के बेहतरीन शतरंज खिलाड़ियों को पराजित कर वेस्टर्न एशिया में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है।
साची की मम्मी पायल जैन ने बताया कि साची की छोटी बहन आध्या जैन भी शतरंज की बेहतरीन खिलाड़ी है और नेशनल स्कूल अंडर 8, दिल्ली स्टेट अंडर 9, अंडर 11 की चैम्पियनशीप के साथ कई शतरंज प्रतियोगिता जीत चुकी है। यूएसए में रहने वाले भारतीय मूल के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ रामकरण शर्मा ने कहा है कि साची जैन की यह उपलब्धि अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिये प्रोत्साहित करेगी। पश्चिम विहार में रहने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इण्ड़िया के पूर्व जनरल मैनेजर जमनादास गुप्ता ने साची जैन की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली को साची जैन पर गर्व है।

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/36dN4Pw

Post a Comment

0 Comments