Adsense

बरखा रानी! | #NayaSaberaNetwork

बरखा रानी! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

अमृत-सा जल लाकर बादल,
पहले नभ में छाते हैं।
उमड़-घुमड़कर करते बारिश,
नदियों से प्रलय मचाते हैं।

हरी -भरी धरती हो जाती,
वो फूला नहीं समाते हैं।
सज जाती खेतों में फसलें,
ऐसा रंग चढ़ाते हैं।

पड़ जाते डालों पे झूले,
दादुर शोर मचाते हैं।
पानी की लहरों पे बच्चे,
कागज की नाव चलाते हैं।

कभी-कभी बादल भी नभ में,
खुद पक्षी बन जाते हैं।
हिरन,बाघ, हाथी बनकर,
बच्चों का मन वो लुभाते हैं।

वन-उपवन के होंठों पे तब,
हँसी की रेखा खिंचती है।
कुदरत की बाँहों में देखो,
दुनिया कितनी खिलती है।

पत्थर, पहाड़, पठार सभी,
पानी की संतानें हैं।
पानी देखो!कहीं न बनता,
हम कितने अनजाने हैं।

सब ऋतुओं की रानी बरखा,
जीवन नया ये बोती है।
जन-जन की धड़कन है यही,
ना समझो तो भी मोती है।

जल संरक्षण करके ही हम,
जल स्तर को बढ़ायेंगे।
पर्यावरण की रक्षा करके,
वसुधा को महकायेंगे।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad


*GRAND OPENING of White Bricks Eatery Pocket-Friendly Luxury Food Court on 5th July, 2021 at 10:30 am Variety, Quality and Beauty- All at one place*
Ad



*जनपद जौनपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्यों जनपदवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं - श्रीकला धनंजय सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष जिला पंचायत, जौनपुर*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3dW9n0o

Post a Comment

0 Comments