नया सबेरा नेटवर्क
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के विशुनपुर मझवारा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापिका सुषमा पाठक की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोगों के लिए अति आवश्यक है कि हम लोग धरती को पौधरोपण कर सवारें। उन्होंने कहा कि वृक्ष है तो जीवन है। वातावरण को संतुलित करने के लिये पौधरोपण अवश्य करना चाहिये। वृक्ष हमारे भविष्य को सुरक्षित करते हैं। इस अवसर पर विजय यादव (गुड्डू) ग्राम प्रधान, केके मिश्रा ग्राम विकास अधिकारी, रमेश चंद्र तिवारी, सूरज चौबे, रागिनी मिश्रा, सुमन आदि उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3dN9vPW
Tags
recent