Adsense

वक़्त आपका है चाहो तो सोना बना लो - चाहो तो सोने में गुज़ार दो | #NayaSaberaNetwork



समय-चक्र गतिमान है उसके साथ चलें तो श्रेयस्कर और पिछड़ गए तो जीवन केवल ढोंएंगे और जी नहीं पाएंगे - एड किशन भावनानी
नया सबेरा नेटवर्क
गोंदिया - समय चक्र गतिमान है उसका पहिया घूमते ही रहता है और उस पहिए के हर एलिमेंट में अमीरी, गरीबी दुख, सुख, श्रेयस्कर विपत्ति, खुशहाली, महामारी इत्यादि समय चक्र के हर हिस्से में यह संलग्न होता है। समय का प्रबंधन प्रकृति से स्पष्ट समझा जा सकता है। समय का कालचक्र प्रकृति में नियमित है। दिन-रात, ऋतुओं का समय पर आना-जाना है। यदि कहीं भी अनियमितता होती है तो विनाष की लीला भी प्रकृति सिखा देती है। समय की उपेक्षा करने पर कई बार विजय का पासा पराजय में पलट जाता है और समय चक्र के अनुसार स्थिति परिवर्तित हो जाती है।... साथियों बात अगर हम प्रकृति चक्र में समय की करें तो दिन, रात, खुशियों का आना-जाना, ठंड, गर्मी,बरसात इससे हम स्पष्ट समझ सकते हैं कि समय कैसा घूमता है...। साथियों बात अगर हम समय चक्र के गतिमान का मानव जीवन के दृष्टिकोण में देखेंगे तो यह समयचक्र, कालचक्र मानव जीवन पर भी घूमता है। हमने अपने और आसपास के मानव जीवन में यह महसूस किया होगा कि हमारा समय भी,एक सा नहीं रहाता घूमते हुए समयचक्र का सकारात्मक और नकारात्मक असर हम पर भी पड़ा है। अर्थात समयचक्र के वक़्त का हम पर अच्छाई वाला और बुराई वाला भाग भी आता हैं। अब यह मानव के ऊपर है कि हम समय चक्र के अच्छाई, सकारात्मक, श्रेयसकर भाग का कितना फायदा उठाकर समय का सदुपयोग करते हैं!!! और हमारे बुराई वाले समयचक्र के भाग का हम किस तरह मुकाबला कर अपने आप को बचा पाते हैं, यह हमारे स्वयंम के ऊपर निर्भर करता है!!! साथिया बात अगर हम अपने अच्छाई वाले सकारात्मक समय की करें तो, समय जैसे बहुमूल्य धन को सोने-चाँदी की तरह रखा नही जा सकता क्योंकि समय तो गतिमान है। इस पर हमारा अधिकार तभी तक है जब हम इसका सदुपयोग करें अन्यथा ये नष्ट हो जाता है। समय का उपयोग धन के उपयोग से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है क्योंकि हम सभी की सुख-सुविधा इसी पर निर्भर है। विकास की राह में समय की बरबादी ही सबसे बङा शत्रु है। एक बार हाथ से निकला हुआ समय कभी वापस नही आता है। हमारा बहुमूल्य वर्तमान क्रमशःभूत बन जाता है जो कभी वापस नही आता।सत्य कहावत है कि बीता हुआ समय और बोले हुए शब्द कभी वापस नही आ सकते। हमें किसी भी काम को कल पर नही टालना चाहिए।...साथियों बात अगर हम समय के गर्भ की करें तो,समय के गर्भ में लक्ष्मी का अक्षय भंडार भरा हुआ है, किन्तु इसे वही पाते हैं जो इसका सही उपयोग करते हैं।इसलिए हमें चाहिए कि जब समय का चक्र हमारे अनुकूल हो सकारात्मक हो तो उसका सच्चाई से भरपूर उपयोग करना चाहिए, क्योंकि समय का भी एक तकाज़ा होता है बार-बार नहीं आता क्योंकि आज अगर अच्छा समय आया है तो मेरा मानना है कि कल बुरे समय के लिए हमें तैयार रहना चाहिए और उस बुरे समय में हमारे अच्छे समय का सकारात्मक सदुपयोग बहुत काम आता है और बुरे समय से जाबाज़ होकर लड़ने में हमें सहयोग मिलता है।... साथियों बात अगर हम उसके उदाहरण की करें तो हमारे देश में ही नहीं विश्व स्तर पर ऐसे अनेक व्यक्तित्व आर्थिक, राजनीतिज्ञ, सामाजिक, तकनीकी उच्च मापदंड वाले व्यक्ति मिल जाएंगे जिन्होंने समय का सकारात्मक सदुपयोग कर शून्य से आज विश्व के सितारे बने हुए हैं।...साथियों बात अगर हम हमारे सामान्य समय में कुछ पल यूं ही फालतू में चले जाते हैं उसकी करें तो हमें चाहिए कि रोज़ दिनचर्या का एक रणनीतिक रोडमैप बनाकर उस दिन के समय का पूरा-पूरा उपयोग करना चाहिए। अधिकांश युवा अपने खाली समय को 'मौज-मस्ती करने का समय' के रूप में लेते हैं।मौज-मस्ती से न तो कोई विरोध है, न ही ऐतराज। आप जीवन के जिस पड़ाव पर हैं,वहां थोड़ी बहुत मौज-मस्ती जरूरी जैसी है। यदि आप नहीं कर रहे हैं, तब यह बात थोड़ी-सी अटपटी होगी अन्यथा ऐसा होना ही चाहिए। लेकिन दिक्कत वहां होती है,जब यह मौज- मस्ती ही आपके जीवन के केंद्र में आ जाती है।...साथियों बात अगर हम वर्तमान कोरोना काल में जो अब कुछ राज्यों तक सीमित रह गया है, के रोजमर्रा के जीवन में मिलने वाले समय की करें तो हमें इन तीन प्रकार से दिनचर्या के अतिरिक्त खाली समय का सकारात्मक उपयोग करना बेहद जरूरी रहेगा। (1) व्यायाम न भूलें-ये समय रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का है। ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि घर के सभी सदस्य व्यायाम-योग को दिनचर्या में शामिल करें। यदि योग नहीं करना चाहते तो रस्सी कूद सकते हैं या नृत्य कर सकते हैं। ये सभी आपको चुस्त-दुरुस्त रखने में कारगर हैं। इसलिए दिन का कुछ समय शरीर को स्वस्थ और सेहतमंद बनाने के लिए दें। (2)नया सीखें-यदि मन में डांस, पेंटिंग जैसा कुछ नया सीखने की इच्छा है, तो ऑनलाइनवीडियोज से इस इच्छा को पूरा किया जा सकता है। दिन का कुछ समय नया सीखने में लगाएं। इसके अलावा नई-नई रेसिपीज बनाना पसंद है तो उसका वीडियो बनाकर दोस्तों, करीबियों के साथ साझा कर सकते हैं। (3) लेखन आजमाइए-इस समय छोटा-मोटा कुछ लिखने का समय मिल सकता है और अगर आपके मित्र समूह में आपके जैसी रुचि अन्य लोगों में भी है, तो एकाध शब्द या विषय आपस में बांट लें और उस पर कुछ लिखकर एक-दूसरे से साझा करें। नए-नए शब्दों की जानकारी बांटकर अपना शब्दज्ञान भी बढ़ा सकते हैं।अतःअगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम देखेंगे कि वक़्त हमारा है चाहे तो हम उसे सोना बना ले बना ले चाहे तो हम उसे सोने में, याने व्यर्थ में गुजार दें और समयचक्र गतिमान है, उसके साथ चलें तो श्रेयस्कर और पिछड़ गए तो जीवन केवल हमें ढोना पड़ेगा और उसे हम जी नहीं पाएंगे।

समय बड़ा बलवान है भैया, मत करो एतराज।
समय मिलाए धूल में, समय दिलाए ताज।।
समय से जो है चला, हुआ उसी का राज।
समय बनाए गरीबदास, समय बनाए धनराज।।

-कर विशेषज्ञ एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*जनपद जौनपुर में फ्री NEET कोचिंग का सुनहरा अवसर | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित | अनुसूचित/पिछड़े समुदाय के छात्र/छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग व आर्थिक भत्ता | स्थानीय / बाहरी छात्र/छात्राओं को रू0 3000/6000 प्रति माह 9 माह तक दिया जायेगा | NEET-Medical 2022 | आवेदन लिंक प्राप्त करने के लिए: 1. 6390007011, 9919906815 पर मिस कॉल करें या 2. ऑनलाइन आवेदन के लिए Visit www.resws.org/enrollment-form/ 3. दिये गये कोड को स्कैन करें। ★ स्वास्थ्य मंत्रालय / राज्य सरकार / स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए फिजिकल कक्षाएं रोडवेज के पास जौनपुर में चलाई जाएंगी। ★ आवेदक के अभिभावक की वार्षिक आय 8 लाख से कम होनी चाहिए। ★ आवेदक की NEET-Medical 2022 के परीक्षा सम्बन्धी सभी अर्हताएं पूरी होनी चाहिए । आवेदन की अन्तिम तिथि 25 जुलाई 2021 LUCKNOW | कक्षाएँ प्रारम्भ 2 अगस्त 2021 | ROYAL COACHING INSTITUTE (Royal Educational & Social Welfare Society) Contact: 05224103694, 9919906815, 6390007012 | Jaunpur Center-House No. : 171 Near Income Tax Office, Shekhupur, Hussenabad, Jaunpur - 222002 Head Office - Ground Floor, Kailash Kala Building, 9-A Shahnajaf Road. Hazratganj, Lucknow - 226001*
Ad

*मुंगराबादशाहपुर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में ऐतिहासिक विजय श्री दिलाने पर मैं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, मित्रों का अभिनन्दन व आभार व्यक्त करता हूं, मैं आप सभी का आजीवन ऋणी रहूंगा : सत्येन्द्र सिंह फन्टू, नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zsWd3k

Post a Comment

0 Comments