नया सबेरा नेटवर्क
सुइथाकला,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामसिंह का पूरा गांव निवासी उन्नीस वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त पप्पू कुमार उर्फ अमली उर्फ राम आशीष वि·ाकर्मा पुत्र जोखू राम वि·ाकर्मा को गिरफ्तार करने में सरपतहां व पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम को कामयाबी मिली है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2002 में पप्पू माली पंजाब प्रांत के फतेहगढ़ साहेब जनपद स्थित गोविन्द गढ़ थाना क्षेत्र में हत्या करने के उपरांत फरार चल रहा था, पुलिस द्वारा मु.अ.सं.141/2002 भारतीय दड संहिता की धारा 302/34 में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पंजाब तथा स्थानीय पुलिस कई बार प्रयास कर चुकी थी,लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था। पंजाब पुलिस द्वारा मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय सक्रियता से अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए जुट गए तथा उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी तथा पंजाब पुलिस के सा.उपनिरीक्षक बुद्ध सिंह व मोहन सिंह तथा हेड कान्स्टेबल मुकेश यादव व आरक्षी आशू कुमार के साथ हत्यारोपी पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय ट्रांजिट रिमांड हेतु भेज दिया गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3iuYJjU
Tags
recent