Adsense

#JaunpurLive : जन प्रतिनिधियों ने बीडीसी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित


#JaunpurLive : जन प्रतिनिधियों ने बीडीसी, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्यों को किया सम्मानित


भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील
अंग वस्त्रम व माल्यार्पण कर किया गया स्वागत
जौनपुर। जनपद के अधिकांश ब्लॉक मुख्यालयों पर आयोजित अभिनंदन समारोह में जन प्रतिनिधियों एवं ब्लॉक प्रमुखों ने निर्वाचित बीडीसी सदस्यों को सम्मानित किया। हर ब्लॉक मुख्यालयों पर शनिवार को गहमा गहमी का माहौल रहा। चंदवक संवाददाता के अनुसार क्षेत्र पंचायत डोभी के सभागार में भाजपा मंडल डोभी/बजरंगनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिनेश चौधरी ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, बीडीसी सदस्यों व प्रधानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थी तक पहुंचाने का प्रयास करें। कोई भी लाभार्थी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। इस अवसर प डॉ. छोटे लाल तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह बबलू, संजय पांडेय, संजय सिंह,विनय कुमार सिंह, राम दयाल सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे। महराजगंज संवाददाता के अनुसार जिस तरह सीमा पर जवान अपने देश की रक्षा कर रहे हैं उसी तरह हमारे ग्राम प्रधान गांव का विकास एक जवान की तरह करेंगे जिससे भारत को पुन: सोने की चिडि़या कहा जाए। सभी प्रधान मिलकर ग्राम का विकास करें। सभी ग्राम प्रधान राशन शौचालय कोरोना टीका व पानी टँकी की समीक्षा जल्द से जल्द कराएं। उक्त बातें विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने ब्लॉक सभागार में आयोजित अभिनन्दन समारोह के दौरान कही। नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह प्रमुख पति भाजपा नेता विनय कुमार सिंह ने नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सुनील तिवारी, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह, राजेश यादव,संदीप चौधरी, दिनेश रॉय,अभय सिंह, राहुल, संदीप, महेंद्र सरोज, राजकुमार सहित ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य,ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे। खेता सराय संवाददाता के अनुसार  विकास खंड शाहगंज सोंधी मुख्यालय पर आयोजित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण एवं जिला पंचायत सदस्यों का ब्लॉक प्रमुख मंजू अजय सिंह और संरक्षक वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी एवं राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने सभी ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। बख्शा संवाददाता के अनुसार ब्लॉक के सभागार में राज्यसभा सांसद सीमा दिवेदी ने पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य,प्रधान, एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकार और आगे सरकार द्वारा उनके अधिकार के लिए किए जा रहे प्रयास के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सांसद निधि चालू होते ही बक्शा ब्लॉक के विकाश हेतु हर संभव प्रयास करूंगी। अध्यक्षता सुशील कुमार उपाध्याय ने संचालन ब्लॉक सयोजक अरु ण कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान सुधाकर उपाध्याय,भूपेश सिंह,जितेंद्र मिश्रा,सूर्य प्रकाश चौबे, अवनीश दुबे,शैलेंद्र दुबे,पप्पू गुप्ता सहित दर्जनों प्रधान बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा शुक्ला पत्नी दिनेश शुक्ला के नेतृत्व में सभी नवनिर्वाचित प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यो का स्वागत समारोह का आयोजन मुख्य अतिथि और राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की सभी जन प्रतिनिधियों का परम कर्तव्य अपने जनता की सेवा करना है। हर प्रधानों के मन में ग्रामीण विकास की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। प्रत्येक अपने गांवो का चौमुंखी विकास करें। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्री प्रकाश शुक्ला ने कहा की मैं हर संभव पूरे क्षेत्र का विकास करूंगा। जिस उम्मीद से जनता ने हमे चुना है उनके उम्मीद पर शत प्रतिशत उतरने का प्रयास करु ंगा। इस मौके पर दिनेश मिश्र, बीडीओ वीर भानु सिंह ,कुलदीप तिवारी,पंकज सिंह, सौरव मिश्रा ,नीरज तिवारी ,रिंकू सिंह सहित बी डी सी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments