#JaunpurLive : वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. श्रीभगवान तिवारी के जन्मदिन पर कजरी महोत्सव संपन्न

#JaunpurLive : वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. श्रीभगवान तिवारी के जन्मदिन पर कजरी महोत्सव संपन्न


मुंबई। अन्तरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, केंद्रीय राजभाषा हिंदी विकास परिषद एवं महापंडित राहुल सांकृत्यायन फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में डॉ. श्रीभगवान तिवारी  के जन्मदिवस (एक अगस्त) पर कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता डॉ. अशोक चौहान ने की। मुख्य अतिथि प्राचार्य चंद्रिका राय, विशेष अतिथि प्राचार्य आर.के. सर, सम्माननीय अतिथि महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष डाॅ.शीतला प्रसाद दुबे ने समारोह की शोभा बढ़ाई। आचार्य राम व्यास उपाध्याय ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम को प्रारंभ किया।डाॅ.दुबे जी, प्राचार्य सरयू प्रसाद पाण्डेय, डॉ.अवनीश सिंह प्रो.शशिकला पटेल, डॉ.परमिंदर पाण्डेय, फिल्म डायरेक्टर  दिनेश श्रीवास्तव, जनार्दन मिश्र, आशुतोष शुक्ल, योगेन्द्र तिवारी,प्रो. श्रुति मिश्रा, पत्रकार मयंक मिश्र इत्यादि स्नेही जनों ने तथा विविध अतिथियों ने गुरुवर के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कजरी महोत्सव में डॉ.वर्षा सिंह, इंदिरा पाण्डेय,सिंधवासिनी तिवारी, वरिष्ठ कवि हृदयेश मयंक, कवि रामस्वरूप साहू,  पुष्पा मिश्रा, रीना राय रामव्यास उपाध्याय एवं अन्य आमंत्रित कवियों ने कजरी और गीतों से समारोह में समा बाँध दिया। शैल तिवारी, धनंजय चौबे,  घनश्याम यादव, राजेन्द्र यादव, रमाशंकर यादव आदि विद्वज्जनों की उपस्थिति ने चार चाँद लगा दिया |गुरुवर ने सभी स्नेही जनों को हृदय से आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के संयोजन में  चन्द्रवीर  यादव, प्रभाशंकर शुक्ल, शशिकांत दुबे, आचार्य वीरेन्द्र त्रिपाठी ने प्रमुख की भूमिका निभाई |कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.अमर बहादुर पटेल ने किया एवं डॉ.अवनीश सिंह ने  आभार व्यक्त किया।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534