Adsense

#JaunpurLive : प्रदेश में किसान, नौजवान व छात्र की दशा खराब: लाल बहादुर





सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा
जौनपुर। जिले में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. जने·ार मिश्र की जयंती पर जिले में जगह-जगह सपाईयों ने साइकिल रैली निकालकर उन्हें याद किया। सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सीहीपुर रेलवे क्रासिंग से लेकर मल्हनी विधानसभा के रीठी तक साइकिल यात्रा निकाली गई। सपाजनों ने जने·ार मिश्र के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान है। प्रदेश में किसान, नौजवान, छात्र की दशा खराब है। दो वर्ष से शिक्षण संस्थायें बंद है। नौनिहालों का भविष्य चौपट हो रहा है। प्रदेश की जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। विकास के नाम यह सरकार सिर्फ  जुमला बांट रही है। विधायक लकी यादव ने कहा कि लोग अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। जिन्होंने लैपटॉप, डायल 100, एम्बुलेंस सेवा दिया। साथ ही जनपद को मेडिकल कालेज दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजनाथ, आरबी यादव प्रदेश सचिव सयुस, सोचन वि·ाकर्मा, रामधारी पाल आदि उपस्थित रहे। वहीं युवा सपा नेता रिजवान हैदर राजा के नेतृत्व में जिला कार्यालय से साईकिल यात्रा निकली जो नगर में भ्रमण करती रही। शाहगंज संवाददाता के अनुसार गुरु वार को जने·ार मिश्रा की जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर के एराकियाना मोहल्ले से साइकिल रैली निकालकर नगर में भ्रमण किया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भी रैली निकाली गई। विधायक ललई ने भाजपा सरकार की जनिवरोधी नीतियों व महंगाई को कार्यकर्ताओं से जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस मौके पर अरशद अंसारी, अफरोज खान, गामा यादव, देवेंद्र साहू, विनोद यादव, बंटी सिंह,अब्दुल्ला पहलवान, जैगंम अब्बास, नरेंद्र वि·ाकर्मा, लालचंद यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। केराकत संवाददाता के अनुसार प्रख्यात लोहियावादी नेता पंडित जने·ार मिश्रा की जयंती पर गुरूवार को सपाइयों ने केराकत, नरहन, रतनूपुर, थानागद्दी, मुफ़्तीगंज, पराऊगंज से साईकिल रैली निकाली और केराकत बाजार में स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। रतनूपुर से निकलने वाली रैली का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष नीरज पहलवान, थानागद्दी से पूर्व विधायक गुलाब सरोज, नरहन से रामअवतार सरोज,  केराकत कस्बे से कृष्णा जायसवाल, पराऊगंज से पूर्व सासंद तूफानी सरोज, मुफ़्तीगंज से संजय सरोज नें साईकिल रैली निकाली। चारो ओर से परिक्रमा करने के बाद सभी कार्यकर्ता केराकत स्थित पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। जहां पंडित जने·ार मिश्रा की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने श्री मिश्रा के कृतित्व और व्यक्तित्व को याद किया तथा सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। मडि़याहूं संवाददाता के अनुसार  समाजवादियों ने जने·ार मिश्र के जन्मदिन पर साइकिल यात्रा निकाली। स्थानीय विधानसभा की संगठन ने शिवपुर बाईपास से विशाल साइकिल यात्रा निकालकर समापन ब्लॉक पर किया। पूर्व विधायक श्रद्धा यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है। सरकार पूरी तरीके से असफल हो चुकी है। इस शासनकाल में मजदूर किसान मध्यमवर्ग पूरी तरह से त्राहि-त्राहि कर रही है। यह सरकार सिर्फ  पंूजीपतियों के फायदे के लिए ही कार्य कर रही है। प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य राकेश मौर्य ने कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से पूजी पतियों की सरकार है किसान आज कई महीनों से धरने पर बैठें है लेकिन यह सरकार काला कानून लागू करने पर ही अमादा है। इस मौके पर ईसाफारु की, राजवीर यादव, राणा यादव गामा सोनकर, मंजूर हसन, गौरी सोनकर, अत्ताउल्लाह खान, जाहिद खान, मेराजुद्दीन जेपी यादव, तारा यादव, लालचंद यादव, इमरान अंसारी, महेंद्र यादव,बिरजू यादव, अनीस कुरैशी, चंद्रभान यादव, नीलेश यादव, रूद्रेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। धर्मापुर संवाददाता के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने जफराबाद विधान सभा क्षेत्र के सेवईनाला से सपा नेता शैलेश राय के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महिलाओं पर अत्याचार सहित भाजपा की अलोकतांत्रिक नीतियों के विरोध में छोटे लोहिया जने·ार मिश्र के जन्मदिवस पर यह साइकिल रैली निकाल कर जनजागरण किया जा रहा है। रैली पार्टी के जफराबाद कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुदेश राय, रमेश साहनी, इंदु प्रकाश सिंह, शिवमूरत सरोज, डा. सुमन यादव, जमाल हाशमी, शिवजीत यादव, उमाशंकर, राहुल, संदीप यादव, पिंटू पंडित, कमलेश राय, संजय यादव समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। मछलीशहर संवाददाता के अनुसार जने·ार मिश्र के जन्मदिन पर राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक जगदीश सोनकर के नेतृत्व में नगर के चुंगी चौराहे से बड़ेरी बाजार तक साइकिल रैली निकाली। विधायक ने भाजपा सरकार की जनिवरोधी नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।साइकिल रैली में विधायक के अलावा ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सूर्यभान यादव, वरिष्ठ नेता पंधारीलाल यादव, सभासद पप्पू भाई, रईस अहमद, कौशर रब्बानी, कल्लू यादव, राम सहाय, प्रदीप यादव पंडित, मुन्ना सभासद, प्रकाश यादव, संजय यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। बरसठी संवाददाता के अनुसार स्व. जने·ार मिश्र की जयंती के अवसर पर गुरूवार को मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के बरसठी स्थित बारीगाव में विधायक जगदीश सोनकर के नेतृव में उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गई और इसके बाद बारीगांव से बसहरा, मियाचक बाजार, सरसरा बरसठी होते हुए निगोह बाजार तक लगभग दस किलोमीटर साईकिल यात्रा निकाली गई। विधायक ने कहा कि भाजपा की दमनकारी एवं जनिवरोधी नीतियों के खिलाफ़ गरीबों, किसानों, नौजवानों, व्यपारियो  के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के लोग सड़क पर उतर के भाजपा के क्रिया कलाप व किए गए कुकर्मो के खिलाफ तेज धूप में विरोध जता रहे है। साइकिल यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी जनों ने पूरी ताकत झोक दी, सभी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। उधर सपा की साइकिल यात्रा को लेकर बरसठी पुलिस भी बाजारों, तिराहों पर अलर्ट मोड पर तैनात रही। इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष विवेक यादव, उपाध्यक्ष  राजेश यादव, पूर्व प्रधान रामबली यादव, चंद्रभान यादव, प्रधान अर्जुन यादव, रविन्द्र यादव, राहुल यादव, संतोष यादव बाहुबली, रोहित दुबे, विनोद पाल, लल्ला वि·ाकर्मा समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे। सुजानगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजेश पटेल पुत्र झल्लू राम पटेल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली। जो सुजानगंज होते हुए मधुपुर बाजार स्थित बाबा प्रेमदास इंटर कॉलेज पर पंडित के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए समाप्त की गई। जहां पर पार्टी के कई कार्यकर्ता पंडित के चरित्र पर प्रकाश डाला तथा भाजपा सरकार के ऊपर प्रहार करते हुए कार्यक्रम के संयोजक राजेश पटेल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती हुई महंगाई गरीब ,किसानों की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू  रहे हैं। गुंडागर्दी ,पुलिस प्रशासन का दमनकारी  व्यवहार जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब जरूर देगी। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचन्द्र यादव,  पंचम पटेल, राम अकबाल यादव, नन्हकू राम यादव,दिनेश यादव, राम मूर्ति सरोज, पंकज पटेल व कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आवाह्न पर गुरूवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपनी अपनी साईकिल लेकर सड़क पर उतर पड़े। शहर से लेकर गांव-गांव तक सपा का झंडा बैनर लिए सपा के नेता कार्यकर्ता नजर आए। इसी कड़ी में पूर्व विधायक स्व. ज्वाला प्रसाद यादव के पुत्र एवं युवा सपा नेता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सपाई नगर में स्थित सुजानगंज बाईपास रोड से मधुपुर तक साईकिल यात्रा निकाली। यह यात्रा नयीबाजार, गोविन्दासपुर, चका, जयपालपुर, रायपुर तिराहा, उकनी होते हुए मधुपुर पहुंची। इस अवसर पर राहुल यादव, मंगेश यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments