मछलीशहर,जौनपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने सामाजिक कार्यकर्ता की तहरीर पर जगीरा ब्राांड के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के थलोई (निरयापार) गाँव पोस्ट भिखारीपुर कला निवासी देव प्रकाश पुत्र फूलचंद सामजिक कार्यकर्ता है। उन्होंने कोतवाली में सिकरारा थाना क्षेत्र के देवी गंज निवासी प्रशांत कुमार के खिलाफ तहरीर देकर उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया प्रशांत कुमार जगीरा ब्राांड का संस्थापक है। उसकी पूरी गैंग है। वह मंगलवार साँय अपनी गैंग के साथ मेरे चौराहे के निकट पहुंच जहाँ मैं पहले से बैठा हुआ था, अवैध असलहे के साथ मेरा नाम लेकर जोर जोर से चिल्लाकर जान से मार कर शव मेरे घर फेंकने की धमकी दे रहा था। मैं वहाँ से किसी तरह से बचकर घर पहुंचा और दूसरे दिन सुबह कोतवाली पहुँचकर प्रशांत कुमार के खिलाफ तहरीर दी। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडे ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जाँच करायी गई तो मामला सही पाया गया। जिसके बाद जगीरा ब्राांड के संस्थापक के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
#JaunpurLive : सामाजिक कार्यकर्ता देव प्रकाश को जान से मारने की धमकी, मुकदमा
byNaya Savera Network
-
