#JaunpurLive : समाजवादी पार्टी बनायेगी सरकार:ओमनाथ

#JaunpurLive : समाजवादी पार्टी बनायेगी सरकार:ओमनाथ


सिकरारा,जौनपुर। केन्द्र व प्रदेश मे जब से भाजपा सरकार सत्तासीन हुई है तभी से जनता महंगाई भ्रष्टाचार का दंश झेलते-झेलते ऊब चुकी है। आने वाले 2022 मे जनता अब समाजवादी पार्टी की सरकार बनायेगी। उक्त बाते लोहिया वाहिनी के नव नियुक्त प्रदेश सचिव ओमनाथ बिन्द ने अपने प्रथम आगमन पर स्वागत करने पहंुचे ग्रामिणो से कहा। वे लखनऊ से चलकर अपने गाँव अलीशाहपुर पहंुचे थे। रास्ते मे ब्ंाधवा मछलीशहर, समाधगंज, बीबीपुर, प्रतापगंज आदि जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया इस मौके पर उनके साथ लोहिया  वाहिन के  प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद  यादव, जिलाध्यक्ष भानू मौर्या जिला उपाध्यक्ष जेपी यादव, मल्हनी लोहिया विधान सभा अध्यक्ष सुनिल कुमार यादव, अनुराग यादव, पंकज यादव, राहुल सरोज,  पन्धारीलाल यादव आदि दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534