जिंदगी! | #NayaSaberaNetwork

जिंदगी! | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क

जिंदगी   है    तो   मुस्कुराना    चाहिए,
जिन्दा  हो  तो   नजर  आना  चाहिए।
हाथ  पर  हाथ  रख  कर   बैठे  हैं  जो,
हथेली   कर्मों   से   सजाना    चाहिए।
ख्वाब  रात   में   नहीं   दिन   में  देखो,
आसमां  को  जमीं   पे  लाना  चाहिए।
दुनियादारी      हमारी     यहाँ     ऐसी,
क़ातिल  को सीने  से  लगाना  चाहिए।
रात -दिन  चाहता  है  जब  वो  उसको,
रुख  से  पर्दा उसे  भी उठाना  चाहिए।
रूठने  का   हक़  तो  है  दोस्त  को भी,
उसे   सच्चे   मन  से   मनाना   चाहिए।
नहीं  झेल पाती ज़ब सितम मौसम का,
दर- ओ - दीवार  को   सजाना चाहिए।
कागज  की  कश्ती से  पार करो न नदी,
लोगों  को   आईना   दिखाना   चाहिए।
लुक छिपकर  जो  बहा  जाते  हैं  आँसू
दिल  में  उन्हें  घोंसला  बनाना  चाहिए।
खिली   है  धूप   यादों   के   जंगल   में,
पिया  को   घर   लौट   आना   चाहिए।
छलक जाता है  जाम उसकी आँखों से,
पीनेवालों    को   वहाँ   जाना   चाहिए।
गलतफहमी   में   बहा   रहे   जो  खून,
ईश्वर    को   उनको    बुलाना   चाहिए।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3sJrwF3
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534