Adsense

कृपाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर भारतीय समाज में उत्साह | #NayaSaberaNetwork

कृपाशंकर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से उत्तर भारतीय समाज में उत्साह | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को भारतीय जनता पार्टी का महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने अनेक सामाजिक संगठनों ने कृपाशंकर सिंह को बधाई देने की साथ साथ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत (दादा) पाटील तथा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस को आभार व्यक्त किया है। संवेदना फाउंडेशन के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि कृपाशंकर सिंह जमीन से जुड़े लोकप्रिय नेता है। मुंबई के उत्तर भारतीय समाज को पूरी उम्मीद थी कि पुणे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। अंततः भारतीय जनता पार्टी ने उनकी काबिलियत को पहचानते हुए महत्वपूर्ण पद प्रदान किया।प्रबुद्ध जागरण मंच के अध्यक्ष डॉ हरि प्रसाद यादव ने कहा कि कृपाशंकर सिंह समाज के सभी वर्गों में लोकप्रिय माने जाते हैं। सामान्य लोगों के लिए भी उनके मन में पीड़ा रहती है। मुंबई के रिक्शाचालकों, टैक्सीचालकों फेरीवालों , सुरक्षारक्षकों के भी अधिकारों के लिए उन्होंने हमेशा आवाज उठाई है।अखिल भारतीय हॉकर्स संघ के अध्यक्ष राजेश गुप्ता के अनुसार कृपाशंकर सिंह हमेशा फेरीवालों के लिए न सिर्फ खड़े रहे, अपितु उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए उच्च स्तर तक प्रयास किया।पान विक्रेता संघ के राम चौरसिया के अनुसार–हमलोगों ने कृपाशंकर सिंह की परिश्रम यात्रा देखी है। जिस तरह से उनके साथ उत्तर भारतीय समाज जुड़ा रहा, वह किसी करिश्मा से कम नहीं था। अखिल भारती समाज कल्याण पुनर्वसन संस्था के अध्यक्ष विनय शर्मा, उपाध्यक्ष ओमकारनाथ शुक्ला तथा सचिव राजेश पांडे ने कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत (दादा) पाटील तथा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिया है।

*Ad : Admission Open - SESSION 2021-2022 : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR - 222180 MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617*
Ad





*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/38d4BbC

Post a Comment

0 Comments