नया सबेरा नेटवर्क
बक्शा, जौनपर। उपजिलाधिकारी सदर ने हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल एवं प्रशिक्षण केंद्र बक्शा का औचक निरीक्षण किया जहां सभी कर्मचारियों एवं बच्चों की जानकारी लिया। इस दौरान सभी कर्मचारी मौके पर उपस्थित पाए गए। दिव्यांग बच्चों से शिक्षा से सम्बंधित जानकारी लेते हुये बच्चों से नाम व पता पूछा। विद्यालय के सामने जमा पानी को निकालने के लिए प्रधान बक्शा को निर्देश दिए और साफ-सफाई विशेष ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर बक्शा प्रधानपति द्वारिका प्रसाद मौर्या, प्रबन्धक विनोद माली, सचिव प्रमोद सैनी, उपाध्यक्ष राम अवतार माली, संदीप सैनी, मनोज माली, शिल्पा, सीमा, रोली, बृजमोहन, उषा देवी, निर्मला, आकाश पाठक, जुलेखा आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/37Km4b7
Tags
recent