नया सबेरा नेटवर्क
जफराबाद विस के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय विधानसभा के सपा कार्यकर्ताओं की बैठक जफराबाद पार्टी कार्यालय पर हुई जहां सेक्टर प्रभारी बूथ प्रभारी सपा कार्यकर्ताओं के अलावा पार्टीजनों ने भी भाग लिया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि यह में सपा की अच्छी नीतियों तथा भाजपा की कमियों को जन-जन तक पहुंचाना है। पर्यवेक्षक मटरू राम सरोज ने कहा कि जनता भाजपा का दोहरा चरित्र देख चुकी है और आशा भरी निगाहों से समाजवादी पार्टी की तरफ देख रही है कि जल्द चुनाव हो और सरकार सपा की बनाई जाए। वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि हमें मिल-जुलकर काम करना है। सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष डा. सरफराज खान ने कहा कि मोदी जी कहते थे कि देश बिकने नहीं दूंगा। आज देश के पास बेचने के लिए कुछ बचा ही नहीं है। मोदी ने सब कुछ बेंच दिया। इंदू सिंह ने कहा कि भाजपा झूठ-फरेब की सरकार है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं और इनकी कमियों को जन जन तक पहुंचाय। अजय त्रिपाठी ने कहा कि आने वाला समय सपा का है। हम लोग अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। आलोक त्रिपाठी ने कहा कि विरोधी हमें बांटना चाहते हैं लेकिन हमको बंटना नहीं है। अनुराग शुक्ला ने कहा कि झूठ-फरेब की भाजपा सरकार को 2022 में हमें उखाड़ फेंकना है। इसके अलावा डा. अवधनाथ पाल, पप्पू रघुवंशी, नंद लाल यादव, डा. सुमन यादव, श्याम लाल पाल, उमाशंकर पाठक आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रमेश साहनी तथा संचालन जमाल हाशमी ने किया। इस मौके पर अनिल यादव फौजी, कामता यादव, श्याम लाल पाल, सुभाष यादव सहित सभी सेक्टर व बूथ प्रभारी उपस्थित रहे।
Ad |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2XK9Y04
Tags
recent