नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के बराभनपुर गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र श्यामा सरोज का लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राजकीय प्रवक्ता हिंदी में चौथी रैंक पर चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार यह उनकी दूसरी सफलता है। इसके पहले एलटी ग्रेड में चयन हुआ था। ओम प्रकाश का श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय पीजी महाविद्यालय लालगंज से पीएचडी चल रही है। उनके चयन होने पर गाँव में खुशी की लहर है। पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने ओम प्रकाश को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ओम प्रकाश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व बड़े भाई रामबचन सरोज व अपने गुरुजनों दिया।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3s9t375
Tags
recent