नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। सामाजिक संस्था विप्र फाउंडेशन द्वारा बांद्रा पश्चिम स्थित मार्शलिंग यार्ड मनपा स्कूल परिसर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री, विधायक एडवोकेट आशीष शेलार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मनपा मुंबई पब्लिक स्कूल (अंग्रेजी माध्यम )का शुभारंभ भी किया गया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में नगरसेविका स्वप्ना म्हात्रे, बांद्रा पश्चिम के भाजप अध्यक्ष किशोर पुनवत, वरिष्ठ पत्रकार राजेश विक्रांत, पश्चिमी उपनगर के अधीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशासकीय अधिकारी संगीता डोईफोड़े, प्रधानाचार्य महेंद्र यादव उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के आयोजक पिपरा फाउंडेशन के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3CMxw4p
Tags
recent