Adsense

बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की | #NayaSaberaNetwork




बहनों ने भाईयों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
भाईयों ने बहनों के मान,सम्मान एवं रक्षा का लिया संकल्प
रक्षाबंधन का पर्व परम्परागत ढंग से मनाया गया
हियुवा ने मनाया कोतवाली में रक्षाबंधन 
जौनपुर। भाई-बहन का पवित्र त्योहार रक्षाबंधन रविवार को पूरी परम्परा के साथ मनाया गया। इस बाबत सुबह स्नान-ध्यान के बाद लोगों ने नये परिधान धारण किया। इसके बाद बहनों ने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। साथ ही भाईयों ने बहनों के मान, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा का संकल्प दोहराया। वहीं इस पर्व को लेकर घरों में अच्छे पकवान बनाये गये जिसका सभी ने स्वाद लिया। इसके पहले दूर-दराज रहने वाले भाई-बहनों को डाक के माध्यम से राखी भेजा गया। इस पर्व पर आलम यह रहा कि कहीं भाई बहन के घर जाकर राखी बंधवाकर पर्व का निर्वहन किया तो कहीं बहनें भाई के घर जाकर विधि विधान से रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायू की कामना की। योगी सरकार द्वारा बीते 12 बजे से रात्रि से आने वाले 12 बजे रात तक रोडवेज की हर श्रेणी के बसों में महिलाओं के लिए बिना टिकट की यात्रा की व्यवस्था होने से महिलाएं खुश नजर आर्इं। हलांकि आर्थिक रूप से संपन्न महिलाएं अपने निजी साधनों से भाईयो से राखी बांधने में मशगूल दिखीं। रविवार को मिठाई एवं गिफ्ट की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ देखने क ो मिली। हर घरों में रक्षा बंधन पर्व के गीत बजने से माहौल भी खुशनुमा दिखा। बदलापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सभी ग्रामीणांचलों में राखी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहन भाई के आने की राह देख रही थी भाईयों ने पहुंच कर बहन की रक्षा का वचन देकर इस पवित्र बंधन को अपनी कलाई में बंधवाया। बहनों  ने भाई की आरती उतारी रोली चंदन का तिलक लगाया बहन ने भाई का मुंह मीठा कराया। बताते चलें यह पर्व तब से मनाया जा रहा है जब रानी कर्मावती अपनी रक्षा के लिए हुमायंू को राखी भेज कर सहायता के लिए बुलावा भेजा था किन्तु हुमायंू के आने से पहले अपने सतीत्व की रक्षा हेतु सोलह हजार महीला सैनिकों के साथ किले में ही जल कर राख हो गई। हुमायूं ने पहुंच कर देखा किले मे आग की लव धीमी हो चुकी है और रानी जल कर राख हो गई है। उसी राख को सम्राट हूमायूं ने अपने माथे पर लगा कर कहा धन्य है भारत की क्षत्राणी जो अपने सतीत्व की रक्षा में प्राणोत्सर्ग कर देश धर्म की आन-बान शान को सुरक्षित रखा। ऐ बहन तूझे सलाम कह कर  अपना मत्था रानी की चिता पर टेका और सेना को लेकर चला गया। तब से सावन मास में यह पर्व हिन्दू मनाते हैं किन्तु मुसलमान भाई भी राखी बंधवाते है। शाहगंज संवाददाता के अनुसार रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर रविवार को हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष क्षअत अग्रहरि के नेतृत्व में वाहिनी के पदाधिकारियों ने कोतवाली परिसर में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से राखी बंधवाई। घर से दूर रहकर नगर की सुरक्षा की बागडोर अपने हाथों में ली बहादुर बहनों ने वाहिनी कार्यकर्ताओं को राखी बांधकर उनका मुंह मीठा करवाया। अध्यक्ष ने बताया कि आज के इस पर्व पर अपने घरों से दूर राखी का त्योहार नही माना सकी। इस कारण कहीं उनको भाई की कमी न महसूस हो इसलिए वाहिनी बैनर तले रक्षाबंधन के पर्व को कोतवाली परिसर में मनाया। इस मौके पर उज्जवल सेठ, सभासद भुने·ार मोदनवाल, धीरज पाटिल, सत्यम साहू, आयुष जायसवाल, नितिन अग्रहरी मौजूद रहे। वहींं जेसीआई संस्कार के पदाधिकारियों ने सैनिक की पत्नी से रक्षा सूत्र बंधवाकर बहन की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प लिया। बहन विभा सिंह ने भाइयों को तिलक लगाकर मुँह मीठा कराया। सुरिस गांव निवासी राजन सिंह सेना में रहकर देश की सुरक्षा के लिए संकल्पित हैं। जो वर्तमान में कश्मीर में तैनात हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने राजन सिंह की पत्नी विभा सिंह ने संस्था के अध्यक्ष मो. शाहिद नईम, पूर्व अध्यक्ष पंकज सिंह, मंडल समन्वयक एखलाक खान, सेराज आतिश, साकिब खान को रक्षा सूत्र बाँधकर भाई बनाया। वहीं जेसीआई खेतासराय की टीम ने संस्था अध्यक्ष जेसी क्षेमेंन्द्र सिंह के नेतृत्व में उक्त अवसर पर सेंट थॉमस रोड स्थित बजरंग क्लीनिक पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें डॉ. अतुल कुमार यादव द्वारा 194 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच एवं दवा का वितरण किया गया। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना परिसर में श्रावणी पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले रक्षाबन्धन के त्योहार पर वि·ा हिन्दू परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थानाध्यक्ष सन्तोष शुक्ला, सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक नन्द किशोर शुक्ला, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा, उपनिरीक्षक बृज बिहारी सिंह सहित थाने में उपस्थित सभी आरक्षियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर आरक्षी विनोद सिंह , ओम प्रकाश मिश्रा समेत सभी आरक्षी ने रक्षा सूत्र बंधवाने के उपरान्त सभी बहनों को आशीर्वाद एवं सभी की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर एकल विद्यालय संच, दयाराम पटेल तथा एकल विद्यालय संच सुजानगंज बहन उमापटेल , वि·ा हिन्दू परिषद जिलामन्त्री विशम्भर दुबे, आचार्या रु चि, अनीता , गेना , प्रिया पटेल, आरती पटेल , गीता मौर्या सहित अन्य बहनें एवं घनश्याम , आनन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*आनन्द मार्ग जूनियर हाईस्कूल माधोपट्टी जौनपुर में कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश प्रारम्भ। सम्पर्क करें डायरेक्टर बृजेश कुमार सिंह एवं विद्यालय परिवार की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*सखी वेलफेयर फाउंडेशन जौनपुर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*आचार्य बलदेव ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस कोपा पतरहीं जौनपुर की तरफ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं : अनिल यादव, मैनेजमेंट गुरू, प्रदेश उपाध्यक्ष — उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय एसोसिएशन*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3monlNO

Post a Comment

0 Comments