Adsense

व्यापार मण्डल का आह्वान एकजुट रहे व्यापारी | #NayaSaberaNetwork

व्यापार मण्डल का आह्वान एकजुट रहे व्यापारी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क 
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित ’श्रावणी भोज’ कार्यक्रम का आयोजन शहर के सम्मानित व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में ’अचला देवी घाट’ पर संपन्न हुआ जहां नगर अध्यक्ष ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को एकजुट रहने का निवेदन किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों का सबसे बड़ा समूह है। व्यापारी इससे जुड़कर अपनी समस्याओं का हल पा सकता है और व्यापार मंडल को और ताकतवर बना सकता है प्रदेश का चुनाव 7 और 8 सितंबर को वृंदावन’ में आयोजित है जिसमें जौनपुर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को चलने का आह्वान किया गया। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, युवा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, युवा प्रदेश संगठन मंत्री संजीव यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार को कोरोना काल में मृत व्यापारी के परिवारों को आर्थिक सहयोग देना चाहिए। इसके अलावा अशोक बैंकर, राजदेव यादव, जगदीश चंद गाढ़ा, श्याम चंद्र अग्रहरि, अरुण त्रिपाठी, मानिकचंद सेठ, सुरेंद्र सिंघानिया, रामकुमार साहू, राकेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, अरशद कुरैशी, मुन्ना लाल अग्रहरि, सर्वेश जायसवाल, मनोज साहू, हेमंत जायसवाल, धर्मेंद्र सेठ, कृष्ण कुमार जायसवाल, ब्रह्मेश शुक्ला, विमल भोजवाल, अमित गुप्ता, संतोष साहू, संजय अस्थाना, अजीत सोनी, अतुल गुप्ता, मनोज तिवारी, अनिल मद्धेशिया, यशवंत साहू, ओम प्रकाश जायसवाल, राकेश जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, नीरज शाह, अनिल जायसवाल सहारा, विकास गुप्ता, शिवशंकर जायसवाल, अमर जौहरी आदि ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक/उपाध्यक्ष संतोष साहू बच्चा ने आभार व्यक्त किया।

*माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन्स के संस्थापक अध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad

*गहना कोठी परिवार की तरफ से स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस एवं रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं*
Ad




from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3gdwvIU

Post a Comment

0 Comments