नया सबेरा नेटवर्क
पूर्व मंत्री रमेश दुबे ने योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा लोकप्रिय उत्तर भारतीय नेता रमेश दुबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में एक भव्य स्मारक निर्माण कराने की मांग की है। रमेश दुबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है कि राम मंदिर निर्माण के लिए स्वर्गीय कल्याण सिंह ने कहा था कि राम मंदिर के लिए एक क्या, अगर 10 बार भी सरकारे कुर्बान करनी पड़ती है तो हम तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से सार्वजनिक तौर पर बाबरी विध्वंस की जिम्मेदारी ली थी। बाबरी विध्वंस के बाद कल्याण सिंह ने साफ-साफ कहा था कि उन्होंने सुरक्षा के सारे इंतजाम करने के साथ-साथ राम भक्तों पर गोली न चलाने का आदेश भी जारी किया था। रमेश दुबे ने कहा कि धर्म नगरी अयोध्या में स्वर्गीय कल्याण सिंह की स्मृति में एक भव्य स्मारक का निर्माण करना , उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3zfhTR2
Tags
recent