Adsense

उभामो के चौपाल में गरजे राजहंस सिंह | #NayaSaberaNetwork




उत्तर भारतीय समाज के आशीर्वाद से बनेगा भाजपा का महापौर
नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: मुंबई का उत्तर भारतीय समाज पूरी तरह से संगठित और जागरूक है। 2022 के महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय समाज निर्णायक भूमिका का निर्वहन करेगी और समाज के सभी वर्गों के साथ, सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास  की भावना के साथ विपक्षियों का पूरी तरह से सफाया कर देगा। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा सोमवार की शाम को  कालीना मंडल से चौपाल की शानदार शुरुआत की गई। संत गाडगे महाराज स्कूल ,कुर्ला में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक तथा मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष राजहंस सिंह ने उपरोक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज का उत्तर भारतीय समाज, धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठ चुका है। वह अपना और अपने बच्चों का भविष्य पहचानता है। यही कारण है कि मुंबई का उत्तर भारतीय समाज पूरी तरह से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के साथ जुड़ चुका है। राजहंस सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में विपक्षियों को, मुंबई के उत्तर भारतीयओ की ताकत का अंदाजा मिल जाएगा। उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी भेदभाव की राजनीति नहीं की। मुंबई का उत्तर भारतीय समाज हमेशा राष्ट्रवाद के साथ खड़ा रहा। यही कारण है कि उत्तर भारतीय समाज ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद दिया। आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि श्री देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री काल उत्तर भारतीय समाज के लिए स्वर्णिम काल रहा। उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के निर्देश पर उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा 1000 चौपालों के माध्यम से हम उत्तर भारतीय समाज के साथ सुख-दुख का साझा करेंगे। उत्तर मध्य मुंबई जिला भाजपा अध्यक्ष सुषम सावंत ने कहा कि मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत के साथ अपना महापौर बनाएगी। कालीना में आयोजित चौपाल के चौपाल कार्यक्रम में मुंबई उपाध्यक्ष व कालीना मंडल के संयोजक अमरजीत सिंह, कार्यक्रम के आयोजक जिल्ला महामंत्री नितेश राजहंस सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता व मीडिया सह प्रभारी उदयप्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा ,मुंबई के महामंत्री वीरेंद्र मिश्रा, रमाकांत गुप्ता, मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय के अलावा मंडल व वार्ड के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत लाई चना के साथ की गई। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पूरी भाजी का लुफ्त उठाया।मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर भारतीय मोर्चा के पहले कार्यक्रम का आयोजन संत गाडगे महाराज स्कूल से शुरुआत कर , विरोधियों को राजनीतिक सफ़ाई का संदेश देने का काम किया गया है। उत्तर भारतीय समाज के पूर्ण आशीर्वाद के साथ हम आगे बढ़ेंगे।

*BAKERY SHOP # wild flour BAKERY # Fresh Cakes Available in 20 Minutes # व्हाईट ब्रिक्स, ग्राउण्ड फ्लोर होटल रघुवंशी एम्पायर, ओलन्दगंज, जौनपुर Mob. 9335323519, 9454030536*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ikTWBH

Post a Comment

0 Comments