नया सबेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना परिसर में श्रावणी पूर्णिमा पर मनाए जाने वाले रक्षाबन्धन पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा संचालित एकल विद्यालय की आचार्य बहनों ने थानाध्यक्ष सन्तोष शुक्ला, सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय, उपनिरीक्षक नन्द किशोर शुक्ला, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, उपनिरीक्षक गिरीश मिश्रा, उपनिरीक्षक बृज बिहारी सिंह सहित थाने में उपस्थित सभी आरक्षियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस अवसर पर आरक्षी विनोद सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा समेत सभी आरक्षी ने रक्षा सूत्र बंधवाने के उपरान्त सभी बहनों को आशीर्वाद एवं सभी की रक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर एकल विद्यालय संच मुंगराबादशाहपुर दयाराम पटेल तथा एकल विद्यालय संच सुजानगंज बहन उमा पटेल, विश्व हिन्दू परिषद जिला मंत्री विशम्भर दुबे, आचार्या रुचि, अनीता, गेना, प्रिया पटेल, आरती पटेल, गीता मौर्या सहित अन्य बहनें, घनश्याम, आनन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![]() |
Ad |
Ad |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3sARxX3
0 Comments