नया सबेरा नेटवर्क
कांग्रेस के कई पदाधिकारी भाजपा में शामिल
मुंबई। भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालते ही महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार को आने वाले महानगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी द्वारा कालीना विधानसभा के सभी वार्डों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कांग्रेस के कई पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया, जिनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहने वालों में भाजपा सांसद पूनम महाजन ,महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तथा विधायक एड आशीष शेलार, कृपाशंकर सिंह, जिला अध्यक्ष सुशम सावंत, कालीना विधानसभा के अध्यक्ष चंद्रकांत (चंदू ) मोरे का समावेश रहा। कार्यक्रम के दौरान राजन विश्वकर्मा- (महासचिव उत्तर मध्य जिला कांग्रेस),सिद्धार्थ शर्मा - (महासचिव मुंबई स्लम सेल कांग्रेस), मुकेश सिंह- (महासचिव उत्तर मध्य जिला युथ कांग्रेस),बेदराम कागडा- (सचिव कलीना तालुका कांग्रेस),निरज राय - (सचिव ब्लाक 89 कांग्रेस) एवं राम यादव- (अध्यक्ष ब्लॉक 89 कांग्रेस) ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि कृपाशंकर सिंह कालीना विधानसभा से विधायक रहते हुए मंत्री बने थे। आज भी कालीना विधानसभा में उनकी मजबूत पकड़ बनी हुई है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BvnNhn
Tags
recent