Adsense

शरद पवार पर पहली काव्य कृति का जयंत पाटिल ने किया विमोचन | #NayaSaberaNetwork

शरद पवार पर पहली काव्य कृति का जयंत पाटिल ने किया विमोचन | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह कहे जानेवाले  शरद पवार के जीवन पर आधारित देश की पहली काव्य कृति  'सह्याद्रि से हिमालय तक :अनकहे शरद पवार' पुस्तक का भव्य विमोचन राष्टवादी कांग्रेस पार्टी  के मुख्यालय, मुम्बई में राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के अध्यक्ष तथा जलसंपदा मंत्री  जयंत पाटिल के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर हिंदी भाषी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनीष दुबे , सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक सतीश मिश्र,डॉ.पूनम पटवा ,पूर्व आमदार  मिलिंद कांबले तथा सह संपादक रामकुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर जयंत पाटिल ने  मनीष दुबे की प्रशंसा करते हुए कहा कि मराठी और अंग्रेजी में पावर साहब पर अनेक पुस्तकें लिखी गयी हैं लेकिन हिन्दी भाषा में इस पुस्तक का प्रकाशन करना एक महत्वपूर्ण कार्य है। इस पुस्तक के माध्यम से मनीष दुबे  ने  शरद पवार के जीवन,सामाजिक कार्य तथा जन सरोकार को लोगों के सामने लाने का उल्लेखनीय प्रयास किया है.किसी राजनेता पर इस तरह की पुस्तक के  प्रकाशन व संयोजन के लिए आर के पब्लिकेशन तथा संपादक की सराहना की। कार्यक्रम में प्रो.दिनेश गुप्ता, रविन्द्र यादव, अनिल वर्मा आदि ने  कविता पाठ किया।मंच का संचालन डॉ पूनम पटवा ने तथा प्रकाशक रामकुमार ने आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में राकेश विडलान,अवधेश यादव, अंजनी मिश्र, असलम शेख,अभय पांडेय, सौरभ तिवारी,बनवारी गुप्ता,वीरेंद्र सहानी  सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

*स्व. उमानाथ सिंह ( पूर्व मंत्री उ. प्र. सरकार) की 27वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह | दिनांक : 13 सितम्बर 2021 (सोमवार) समय: अपराह्न 12:00 बजे स्थान: टी. डी. पी. जी. कालेज, जौनपुर | मुख्य अतिथि - माननीय राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह) कैबिनेट मंत्री, उ. प्र. सरकार | विशिष्ठ अतिथि - माननीय गिरीश चन्द्र यादव, राज्यमंत्री, उ.प्र. सरकार | अध्यक्षता माननीय डा. कीर्ती सिंह पूर्व कुलपति | उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान, जौनपुर उमानाथ सिंह हॉयर सेकेन्ड्री स्कूल शंकरगंज, महरूपुर, जौनपुर-222180 यू.पी.*


*शुद्ध तेल व सही माप की 100% गारंटी के साथ, पेट्रोल पंप वही व्यवस्थाएं नई. एक बार अवश्य पधारें. चौरसिया फिलिंग स्टेशन, जगदीशपुर जौनपुर. प्रोपराइटर अजय कुमार सिंह, मो. 9473628123, 7007257621*
Ad

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2Z10Y7p

Post a Comment

0 Comments