नया सबेरा नेटवर्क
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम सरैयां के बच्चो को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका द्वारा पुस्तक वितरित किया गया। बता दें कि क्षेत्र के सरैयां गांव के प्राथमिक विद्यालय इंग्लिश मीडियम के बच्चो को बुधवार को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता राय द्वारा सोसल डिस्टेंडिंग का पालन करते हुए पुस्तक वितरित किया गया। पुस्तक पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाध्यापिका संगीता राय ने बताया कि विद्यालय के कुल 75 बच्चों को पुस्तक वितरित किया गया। इस दौरान सहायक अध्यापिका सुनीता त्रिपाठी, सविता सरोज, शिक्षामित्र सावित्री देवी मौजूद रहे।
![]() |
Ad |
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BwIKIR
Tags
recent