नया सबेरा नेटवर्क
नोएडा । में ट्रैफिक पुलिस के एक जवान के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। यहां एक कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस जवान को अपनी कार की बोनट पर बिठाकर करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाई। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने प्राइवेट बैंक में काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यातायात पुलिस में तैनात कॉन्स्टेबल प्रशांत बुधवार की शाम को अट्टा पीर पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थे। उसी वक्त कार से जा रहे गुरजीत सिंह के ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर कॉन्स्टेबल ने गाड़ी रोकने का इशारा किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कार लेकर भागने लगा। प्रशांत के कार को रोकने का प्रयास करने पर आरोपी ने उसे टक्कर मार दी जिससे पुलिसकर्मी कार की बोनट पर जा गिरा। उन्होंने बताया कि अट्टा चौक से रजनीगंधा चौराहे तक कार चालक पुलिसकर्मी को बोनट पर लेकर सड़क पर कार दौड़ाता रहा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन कार चालक ने कार नहीं रोकी।
चौहान ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी ने कार का वाइपर पकड़ कर कुछ देर तक खुद को गिरने से रोके रखा, लेकिन थोड़ी देर बाद कार का वाइपर भी टूट गया। उन्होंने बताया कि काफी मुश्किल के बाद रजनीगंधा लाल बत्ती पर कार रुकी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस बाबत कॉन्स्टेबल प्रशांत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3lu7afQ
Tags
recent


![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgJOw97gFuhJyglYRWq6I89ADbgNrsdIhiCfpMwrlIKGEL0xS4POlqj52bo_S6lmiIw4A272Ze0o0Sku4_imLiJqdgkvu1ZU2reETEjTwOeQXGKwVA_RuHWhbWRsbMpMl1fsFWn0pEcnMs/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)