Adsense

हैरान कर देंगे NCRB के ये आंकड़े, लॉकडाउन के बावजूद हर दिन 328 लोगों की मौत सड़क दुर्घटना से | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
नई दिल्ली। भारत में 2020 में लापरवाही के कारण हुई सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मौत के 1.20 लाख मामले दर्ज किए गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 लॉकडाउन के बावजूद हर दिन औसतन 328 लोगों ने अपनी जान गंवाई। राष्ट्रीय अपराध रेकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने 2020 की वार्षिक 'क्राइम इंडिया' रिपोर्ट में खुलासा किया कि लापरवाही के कारण हुईं सड़क दुर्घटनाओं में तीन साल में 3.92 लाख लोगों की जान गई है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले एनसीआरबी की रिपोर्ट से पता चलता है कि देश में 2018 के बाद से ''हिट एंड रन'' यानी टक्कर मारकर भागने के 1.35 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। अकेले 2020 में, ''हिट एंड रन'' के 41,196 मामले सामने आए। 2019 में ऐसे 47,504 और 2018 में 47,028 मामले सामने आए थे।
सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति से या लापरवाही से वाहन चलाने से ''चोट'' लगने के मामले 2020 में 1.30 लाख, 2019 में 1.60 लाख और 2018 में 1.66 लाख रहे, जबकि इन वर्षों में ''गंभीर चोट'' लगने के क्रमश: 85,920, 1.12 लाख और 1.08 लाख मामले दर्ज किये गए। इस बीच, देश भर में 2020 में रेल दुर्घटनाओं में लापरवाही से मौत के 52 मामले दर्ज किए गए। 2019 में ऐसे 55 और 2018 में 35 मामले दर्ज किए गए थे।
एनसीआरबी के आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 के दौरान, भारत में ''चिकित्सा लापरवाही के कारण मौतों'' के 133 मामले दर्ज किये गए। 2019 में ऐसे मामलों की संख्या 201 जबकि 2018 में 218 थी।
रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में 'नागरिक निकायों की लापरवाही के कारण मौत' के 51 मामले सामने आए। 2019 में ऐसे मामलों की संख्या 147 और 2018 में 40 थी। आंकड़ों में बताया गया है कि 2020 में देश भर में ''अन्य लापरवाही के कारण मौत'' के 6,367 मामले दर्ज किए गए, जो 2019 में 7,912 और 2018 में 8,687 थे।
एनसीआरबी ने रिपोर्ट में कहा कि देश में 25 मार्च, 2020 से 31 मई, 2020 तक पूरी तरह कोविड-19 लॉकडाउन लागू रहा और इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर आवाजाही बहुत सीमित थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के खिलाफ अपराधों, चोरी, लूट, डकैती और झपटमारी के मामलों में गिरावट आई है।

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nJVTe0

Post a Comment

0 Comments