Adsense

37 किलो से अधिक नशीले पदार्थ के सा​थ गांजा तस्कर गिरफ्तार | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
 नोएडा । उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाई के तहत आंध्र प्रदेश से तस्करी के सहारे गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इसकी जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गयी है।
एसटीएफ के अधीक्षक (पश्चिमी उप्र) कुलदीप नारायण ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ तथा थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है ।
उन्होंने बताया कि उनकी पहचान शहजाद तथा सोनू के रूप में की गयी है, दोनों क्रमश: गाजियाबाद और बुलंदशहर जनपद के रहने वाले हैं । उन्होंने बताया कि इनका एक साथी इरफान उर्फ नेता मौके से भाग गया।
नारायण ने बताया कि इनके पास से 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है। अधिकारी ने बताया कि फरार बदमाश इरफान पर मध्यप्रदेश के जनपद आगर में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।
इस बीच, दादरी पुलिस ने दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बबलू उर्फ उस्मान तथा माजिद के रूप में की गयी है। उनके पास से पुलिस ने 922 नशीले गोलियां बरामद की है।
नोएडा के सेक्टर 39 थाना पुलिस ने एक महिला के साथ लूट का प्रयास कर रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर एक युवती के पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले युवक को थाना फेस- 3 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad



*प्रवेश प्रारम्भ : कमला नेहरू इण्टरमीडिएट कालेज जौनपुर | शाखाएं : 1. अकबरपुर आदम (निकट शीतला चौकिया धाम जौनपुर, 2. कादीपुर कोहड़ा (निकट जमीन पकड़ी) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम), 3. करमही (निकट सेवईनाला बाजार) जौनपुर (अंग्रेजी माध्यम। नोट- अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें- 7755817891, 9453725649, 9415896694*
Ad


*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3AsIoCX

Post a Comment

0 Comments