नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। साहित्यिक,सांस्कृतिक, सामाजिक संस्था बेस्टी एजुकेशन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट दोहा क़तर के तत्वाधान में शुक्रवार दिनांक 01 अक्टूबर, 2021 अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भव्य मुशायरे का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता मुंबई के वरिष्ठ साहित्यकार,ग़ज़लकार सागर त्रिपाठी जी ने की। मुशायरे का भव्य संचालन संस्था के संस्थापक/राष्ट्रीय महासचिव बैजनाथ शर्मा 'मिंटू' जी ने की। उक्त मुशायरे में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुनील यादव (प्रधानाचार्य-सुन्दरम इंटरनेशनल स्कूल,पालघर महाराष्ट्र) उपस्थित थे। राष्ट्रीय अध्यक्षा अफसाना सैयद की देखरेख में उत्कृष्ट आयोजन हुआ। मुशायरे का शुभारंभ आमंत्रित साहित्यकारों में मुंबई महानगर के युवा गजलकार प्रथमेश बेंद्रे 'प्रथम' ने इस शेर के साथ मुशायरे का आगाज़ की|
अब तक दुनिया की धुन पर ही रक़्स मैं करता आया हूँ,
कोई दुश्वारी नहीं होगी जो पायल हो जाऊँगा। ... प्रथमेश बेंद्रे"प्रथम"
तत्पश्चात वरिष्ठ गजलकार शाहजहां साद, डॉक्टर मोहम्मद सलीम पटीवाला,युवा ग़ज़लकार भावेश पाठक,युवा ग़ज़लकार मिलिंद गढवी एवं युवा ग़ज़लकार आदित्य जामनगरी आदि की उपस्थिति ने अंतरराष्ट्रीय मुशायरे में चार चाँद लगा दी। इन शायरों ने अपने शेर कुछ इस प्रकार कहे-----
हवा से मुँह छुपा कर जल रहे हैं। चराग़ों के बुरे दिन चल रहे हैं।....भावेश पाठक
इश्क के गाँव में अपनी भी बहुत चलती है। गाँव का गाँव ही "सागर" से हसद रखता है।।.... प. सागर त्रिपाठी
तड़पकर भूख से मरना मुझे हर पल गवारा है,
मगर आगे किसी के हाथ फैलाना नहीं आता|.....बैजनाथ शर्मा ‘मिंटू’
वो मुझे काफिरों में गिनते हैं, जो नहीं जानते ख़ुदा क्या है| .... शाहजहाँ शाद
अपने से छोटा जब कोई मर जाए, ज़िन्दा रहना अजीब लगता है|...आदित्य जामनगरी
मैं महोब्बत का कोई शेर हूँ, चौपाई हूँ| जंगवालों का मैं नुक्सान बहोत करता हूँ|.... मिलिन्द गढ़वी
दुख छुपाना आ गया है| मुस्कुराना आ गया है| ज़िन्दगी अब ज़िन्दगी है,सर उठाना आ गया है|...मो. सलीम 'शाहिद'
अपना सफर तारीक़ियों से आफताबों तक, इक दिन पहुँच ही जायेगी परवाज़ ख़्वाबों तक| - डॉ. नीरज मेहता
यह आयोजन फेसबुक और यूट्यूब पर प्रसारित किया गया जहाँ सैकड़ों श्रोताओं साहित्यकारों ने ग़ज़लकारों के ग़ज़लों एवं शेरों की बहुत सराहना की। अंत में संस्थापक बैजनाथ शर्मा मिंटू ने उपस्थित सभी ग़ज़लकारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया और सम्मान-पत्र से सम्मानित करते हुए मुशायरे का समापन किया। यह खबर मुंबई के कवि पत्रकार विनय शर्मा दीप ने दी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3D9jgSu
Tags
recent


![*Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR* *Ad : PRASAD GROUP OF INSTITUTIONS JAUNPUR & LUCKNOW | Approved by AICTE, PCI & Affiliated to Dr. APJAKTU/UPBTE, Lucknow | # B.Tech ◆ Electrical engineering ◆Mechanical engineering ◆ Computer Science & engineering # MBA ● Fee - 10,000/-(on scholarship Basis)<नोट- पॉलिटेक्निक किये हुए विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश ले सकते हैं। > Contact: B.Tech/MBA 9721457570, 9628415566 [ Email: prasad_institute @rediffmail.com, Website: www.pgi.edu.in] # प्रसाद पॉलिटेक्निक, जौनपुर ● कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ■ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ◆ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आई.सी.) ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग ( प्रोडक्शन ■ मैकेनिकल इंजीनियरिंग (कैड) ■ सिविल इंजीनियरिंग # 100% Placements # B.Pharm & D. Pharm # सभी ब्रान्चों की मात्र 30-30 सीटों पर स्कॉलरशिप पर एडमिशन उपलब्ध है। स्कॉलरशिप पर एडमिशन के लिए सम्पर्क करें- 09415315566 # Contact us:- 07408120000, 7705803387, 7706066555 # PUNCH-HATTIA SADAR, JAUNPUR*](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgJOw97gFuhJyglYRWq6I89ADbgNrsdIhiCfpMwrlIKGEL0xS4POlqj52bo_S6lmiIw4A272Ze0o0Sku4_imLiJqdgkvu1ZU2reETEjTwOeQXGKwVA_RuHWhbWRsbMpMl1fsFWn0pEcnMs/w320-h213-rw/WhatsApp+Image+2021-09-09+at+2.12.36+PM.jpeg)