नया सबेरा नेटवर्क
तेजी बाजार,जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली मे झाड़ू लगाने के चक्कर में हुए विवाद में दो पक्षों के चचेरे भाइयों के बीच हुई मारपीट में घायल एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार महराजगंज थाना क्षेत्र के वेदौली गांव में भोलू सिंह और विकास सिंह(35) के बीच जमीन का पुराना विवाद चल रहा था। सोमवार को सुबह झाड़ू लगाने के मामले में हुए विवाद के बाद हुई मारपीट में फावड़े का प्रयोग होने से जितेंद्र सिंह उर्फ मुन्ना सिंह (40) ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल बृजेश सिंह (36) एवं विकास सिंह (35) को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक बदलापुर चोब सिंह, थानाध्यक्ष संतोष राय व एसआई हरीश चंद्र सिंह जांच में जुट गये। आरोपी परिवार ताला बंद कर फरार हो गए हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3awY8t6
Tags
recent