नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। मुंबई में रहने वाले लाखों उत्तर भारतीयों को एक प्लेटफार्म पर लाने की कवायद में जुटा उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई द्वारा मुंबई के विभिन्न स्थानों पर चौपाल के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा तथा विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में उत्तर भारतीय मोर्चा द्वारा रविवार की शाम को बोरीवली पश्चिम स्थित गणपत पाटिल नगर, वार्ड क्रमांक एक में चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। चौपाल की खास बात यह रही कि इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर भारतीय मोर्चा की महामंत्री राम यादव तथा झोपड़पट्टी जनता परिषद की सचिव रेखा राम यादव ने किया । कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख महिलाओं में पुष्पा गिरी,विद्यावती गिरी,भारती सरोज, नीतू विश्वकर्मा. सरोज शाह ममता उपाध्याय ,रूपा गौड़ , लक्ष्मी मंडल आदि का समावेश रहा। इस अवसर पर बोलते हुए उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि उत्तर भारतीय महिलाओं को राजनीति के मुख्यधारा से जोड़ना हमारा उद्देश्य है। मोर्चा के प्रभारी आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय महिलाओं को ना सिर्फ बराबरी का अपितु एक सम्मानजनक दर्जा देने के लिए संकल्पित है। कार्यक्रम के आयोजक राम यादव ने कहा कि उत्तर भारतीय महिलाओं की राजनीति में बढ़ रही भागीदारी उत्तर भारतीय समाज की प्रतिष्ठा को बढ़ा रही है। इस अवसर पर उत्तर भारतीय मोर्चा के महामंत्री आदित्य दुबे समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अंत में रेखा राम यादव ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3uZbwjo
Tags
recent