इंद्रदेव यादव बने शाहगंज के बसपा प्रभारी | #NayaSaberaNetwork

इंद्रदेव यादव बने शाहगंज के बसपा प्रभारी | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
बसपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सुइथाकला,जौनपुर। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पार्टी कोआर्डिनेटर डा. विजय प्रताप ने कछरा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख तथा वरिष्ठ बसपा नेता इंद्रदेव यादव को आगामी विधानसभा चुनाव में शाहगंज का प्रभारी नियुक्त किया है। लखनऊ पार्टी कार्यालय पर गुरु वार को मंडल के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में उक्त कार्यवाही हुई। पहली बार लखनऊ से गृह जनपद आने पर जनपद सुल्तानपुर के बार्डर सूरापुर,गलगलाशहीद ,रु धौली ,रामनगर ,सरायमोहिउद्दीनपुर,बड़ागांव,सहित दर्जनों जगह पर माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि मुखिया का आशीर्वाद रहा तो शाहगंज विधानसभा में सर्वसमाज व पार्टी हित के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से झूठ बोलकर सरकार बनाई। हमें बसपा प्रमुख मायावती के कल्याणकारी और सर्व समाज के हित में किए गए अच्छे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। बसपा ने हमेशा सवर्ण समाज को भी सम्मानित करने का काम किया है और आगे भी करती रहेगी। हमारी पार्टी सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के ध्येय वाक्य पर कार्य करती है। भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार गांव, किसान और गरीबों, दलितों से दूर है। वह पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। कानून व्यवस्था खराब है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। इस मौके पर मनीष कुमार स्ंिाह, गब्बर सिंह, राजेश यादव, विजय बहादुर यादव,धर्मेंद्र सिंह, फौजी ,लल्लू मिश्रा,मनबोध प्रधान,पप्पू विन्द,अखिलेश तिवारी सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।

*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565* Ad
Ad



*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3m5OZ1j
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534