Adsense

दलित किशोरी संग चार युवक कर रहे थे सामुहिक दुराचार | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
वीडियो किया वायरल,बताने पर जान से मारने की दे रहे थे धमकी
चंदवक,जौनपुर। क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग दलित किशोरी संग पड़ोसी गांव के संप्रदाय विशेष के चार युवक एक महीने से एक इंटर कॉलेज में सामुहिक दुराचार कर रहे थे। इस दौरान वीडियो बनाकर किसी को बताने पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसी बीच वीडियो वायरल हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी होते ही एडिशनल एसपी संजय कुमार, सीओ शुभम तोदी व एस ओ संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की तहकीकात की। पुलिस पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। एक गांव निवासी नाबालिग दलित किशोरी को पड़ोसी गांव के संप्रदाय विशेष के दबंग चार युवकों ने उसे डरा धमकाकर एक महीने पहले एक इंटर कॉलेज में ले जाकर सामुहिक दुराचार किया तथा वीडियो बना लिया। फिर सभी आए दिन वीडियो वायरल करने की धमकी देकर सामुहिक दुराचार करते रहे और बेबस किशोरी सबकुछ सहती रहीं। इसी दौरान युवकों में अनबन हुई तो दो दिन पूर्व एक ने वीडियो वायरल कर दिया। पूरे घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ शुभम तोदी एसओ संजय कुमार सिंह संग घटना स्थल इंटर कॉलेज सहित पूरे मामले की तहकीकात की। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*डा.सोनेलाल के महाप्रयाण दिवस पर आगामी 17अक्टूबर को भवानीगंज दशहरा मेला मैदान में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन, अपना दल कमेरावादी के नेता विनय सिंह झगडू ने छेत्रीय जनता से की है अपील अधिक से अधिक संख्या में पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाये*

*23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धान्जलि सभा # कबड्डी प्रतियोगिता # निःशुल्क चिकित्सा शिविर # स्मृति शेष अर्जुन सिंह यादव, पूर्व विधायक/पूर्व सांसद # दिनांक : 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार | स्थान : सर्व हितैषी इंटर कॉलेज मसीदा, जौनपुर # स्वागताकांक्षी : अमित यादव, 367 मल्हनी विधानसभा, जौनपुर*



*मिर्च मसाला रेस्टोरेन्ट एण्ड होटल की ग्रैण्ड ओपनिंग 15 अक्टूबर 2021 को # ठहरने हेतु कमरे की उत्तम व्यवस्था उपलब्ध है। # ए.सी. रूम # डिलक्स रूम # रेस्टोरेन्ट # कान्फ्रेंस हाल # किटी पार्टी # बर्थ-डे # बैंकवेट हाल # क्लब मीटिंग # सम्पर्क करें - Mob. 9161994733, 9936613565*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3BLOWgD

Post a Comment

0 Comments