हिंदी साप्ताहिक 'खबरें पूर्वाचल' का मनाया गया 11वां स्थापना दिवस | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
नालासोपारा। महानगर मुंबई से प्रकाशित हिन्दी साप्ताहिक 'खबरें पूर्वांचल' का 11वां स्थापना दिवस नालासोपारा पूर्व स्थित केएमपीडी विद्यालय परिसर के 'नाना पाटिल रंगायतन' सभागार में मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट स्थान रखने वाली कई हस्तियों ने शिरकत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे 'खबरें पूर्वांचल' के 217/ मेहता चैम्बर, नालासोपारा (पूर्व) स्थित संपादकीय कार्यालय में 'श्री सत्यनारायण व्रत कथा' के साथ हुआ। खबरें पूर्वांचल के संपादक रविंद्र कुमार दुबे के ज्येष्ठ भाई धर्मेंद्र कुमार दुबे सपत्नि श्रीमती रेखा धर्मेंद्र कुमार दुबे ने युगल व्रत रखकर 'महापूजा' की। महापूजा के आचार्य पं. सुधाकर शुक्ल ने अपनी मनोहारी वाणी से कथा को आकर्षक बना दिया। महाप्रसाद वितरण एवं उपस्थित जनों के अल्पाहार के उपरांत श्री सत्यनारायण व्रतकथा का समापन हुआ। संपादकीय कार्यालय पर लगाये गये समारोह के पोस्टर का अनावरण, मेहता चेम्बर के मालिक राजेश मेहता, सलाम वसई सेवा संस्था के अध्यक्ष विनय तिवारी एवं राघवेंद्र भूमि के संपादक सुरेन्द्र मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।


अतिथियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
सायं 6.00 बजे से नाला पाटिल रंगायतन सभागार में भव्य मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. योगेश दुबे ने की। 'एक शाम अमर शहीदों के नाम' कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने पुष्प अर्पित कर 'शहीदों' को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष स्थान पर डॉ. योगेश दुबे अध्यक्ष उत्तर भारतीय महासंघ की उपस्थिति सराहनीय रही। प्रमुख अतिथियों में नालासोपारा वि.स. क्षेत्र के विधायक क्षितिज ठाकुर, वृत्त मित्र / मुंबई मित्र के समूह संपादक एवं धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष अभिजीत राणे, विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र कांबले, (व. पु. नि तुलिंज), नीलेश देशमुख (पूर्व सभापति विवेश मनपा), हेमंत पाटिल (उपाध्यक्ष- दहिसर विधान सभा, भाजपा), अशोक कुमार दुबे (अधिवक्ता - मुंबई उच्च न्यायालय), सुरेन्द्र कुमार मिश्र (संपादक राघवेंद्र भूमि) गंगेश्वर लाल श्रीवास्तव - कोषाध्यक्ष (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इण्डिया सिने इम्प्लाइज), अनिल गलगली (आरटीआई कार्यकर्ता) नीरज दवे (स्थानीय संपादक-जागरूक टाइम्स ), केसी दुबे (प्रभारी संपादक यशोभूमि), अरुण उपाध्याय (संपादक प्रातः काल), आफताब आलम संपादक, पत्रकारिता कोष, राजेश विक्रांत (वरिष्ठ पत्रकार-दोपहर का सामना), राजेश उपाध्याय (संपादक-प्रवाशी संदेश), मनीष जोशी (अध्यक्ष राम रहीम एकता मंच), राजेश मेहता (अध्यक्ष- गुजराती मित्र मंडल), पंकज देशमुख (युवा नेता - शिवसेना), मनोज बारोट (उपाध्यक्ष वविश जिला भाजपा), रामचंद्र (बाबू) गावडे (विभाग प्रमुख बविआ), बाला रंजारे (सक्रिय कार्यकर्ता बविआ), श्याम जी दुबे (समाजसेवी) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती कल्पना नीरज शुक्ला (अध्यापिका व कवियत्री), श्रीमती रूपाली नांदविकर - (महिला अध्यक्ष - नालासोपारा वि.स. राकांपा), डॉ. विनय मिश्रा, एड. अरुण सिंह, प्रदीप निपाने (सक्रिय कार्यकर्ता वविआ) एवं दीपक सिंह (समाजसेवी) इत्यादि की सराहनीय उपस्थिति रही। अतिथियों को पुष्पगुच्छ व शाल भेंटकर स्वागत किया गया। इसके अतिरिक्त वसई में कार्यरत- संपादकों (समाचार पत्र व टीवी, वेब न्यूज़) को सम्मान पत्र प्रदान कर, महामारी के दौरान अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने वाले जुझारू पत्रकारों व संवाददाताओं को सम्मान पत्र भेट कर सत्कार किया गया।


संपादक रविंद्र दुबे ने जताया आभार
कार्यक्रम की आरंभ से समापन तक भव्यता बनाये रखने वाले लोक गायकों में पं. कमलेश उपाध्याय, सुनील तिवारी, राम अनुज पाठक एवं श्रीमती उर्वशी उपाध्याय ने अपने मधुर गीतों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के आयोजकों में खबरें पूर्वाचल के संपादक - रविंद्र कुमार दुबे एवं सलाम वसई के अध्यक्ष - विनय तिवारी का योगदान प्रशंसनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन पं. कमलेश उपाध्याय ने आकर्षक अंदाज में किया। कार्यक्रम के समापन पर रविन्द्र कुमार दुबे ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3cPADwV
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534