नया सबेरा नेटवर्क
मछलीशहर,जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी काशी काशी क्षेत्र द्वारा कुल इक्कीस जिला स्तरीय विभागीय संयोजकों की नियुक्ति की गई है। जो विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पद की जिम्मेदारियों से कार्य करके पार्टी को विजय दिलाने में मदद करेंगे। जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने सूची जारी करते हुए बताया कि कार्यालय निर्माण विभाग के पद पर कृष्ण कुमार सिंह, कार्यालय आधुनिकीकरण विभाग के पद पर चंद्र मोहन जायसवाल उर्फ संजय पुस्तकालय पद पर राहुल तिवारी, स्वच्छ भारत अभियान विभाग के पद पर धीरज मिश्रा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के पद पर संध्या मौर्या, नमामि गंगे पर डॉ. विजय मिश्रा, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान पर राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महा संपर्क अभियान पर बृजेश मिश्रा, राष्ट्रीय प्रशिक्षण अभियान के पद पर अनिल पांडे, सुशासन तथा केंद्र राज्य शासकीय समन्वय विभाग के कैलाश सिंह, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक विभाग के राज बहादुर सिंह डॉक्यूमेंटेशन विभाग के बालेंद्र प्रताप सिंह, सहयोग आपदा राहत एवं सेवाएं के विनय तिवारी, साहित्य एवं प्रचार सामग्री के उमेश सिंह ,चुनाव प्रबंधन के विनय कुमार सिंह , चुनाव आयोग संपर्क विभाग के अंबरीश मिश्र , कानूनी एवं विधिक विषय विभाग के अखिलेश दुबे, पार्टी पत्रिकाएं तथा प्रकाशन विभाग के प्रवीण सिंह , सोशल मीडिया के शिवम पाल, आजीवन सहयोग निधि के राजकुमार सिंह, आईटी के राजेश जायसवाल को जिम्मेदारियां दी गई हैं।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3x8oSuA
Tags
recent