नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को राज कालेज मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें आम जनता ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा राज कालेज मैदान से शुरू होकर कोतवाली चौराहा, चहारसू चौहारा, ओलंदगंज, जेसीज चौराहा व रोडवेज होते हुए बीआरपी कालेज के मैदान में आकर समाप्त हो गई। जिस रास्ते से यह तिरंगा यात्रा गुजरी फूलों की वर्षा होती रही। भारत माता की जयकारे से आस पास का इलाका गूंजता रहा। इस भव्य तिरंगा यात्रा में समाजसेवी व धार्मिक संगठनों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। यात्रा के दौराना भारत माता की भव्य झांकी भी साथ में चल रही थी उसके आगे-आगे राष्ट्रभक्त जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दृष्य को देखने के लिए सड़कों के किनारे अच्छी खासी भीड़ देखी गई। इस यात्रा में कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष फूलचंद भारती, कंचन सिंह सहित समाजसेवी शामिल रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3nT5iiW
0 Comments