नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने पर मुंबई भाजपा प्रवक्ता तथा मीडिया सह प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि श्री तावड़े के राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की ताकत और लोकप्रियता में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष होने वाले महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड बहुमत से अपना महापौर बनाने में सफल होगी।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/30OQWqF
Tags
recent