दीदार माँग ! | #NayaSaberaNetwork


माँग  तो  पेड़- सा  मुकद्दर  तू माँग,
अपने अंदर तू नदी  की धार  माँग।
पथिक पाए छाया,प्यासा पाए पानी,
माँग उस  खुदा से तो ऐसा वर माँग।

मत बेच  आंसू,  तू मत खरीद खुशी,
जहां खातिर  उस  रब से प्यार माँग।
नफरत नहीं,  मोहब्बत  का बीज बो,
काँटों के बदले  गुलों  का हार  माँग।

आसमानों  में   कौन  टिक  पाता  है,
माँग तो  जमीं का  लाड- प्यार माँग।
हवा  की  वाहवाही न कर ऐ!  चराग़,
बस अपने जीने का  अधिकार  माँग।

देख!  मशीनें ही  वतन 
नहीं  चलातीं,
माँग   तो  शासन  से  रोजगार  माँग।
कौन जाने  कौन पल  आखिरी  होगा,
माँग तो उस  खुदा  का  दीदार  माँग।

चिड़िया  घोंसले   में  भूखी  न   सोए,
चूजों   खातिर   उसके  अनार   माँग।
 मजदूरों  के  पांव  में   न   पड़ें  छाले,
उनकी भी ख्वाहिशों  का संसार माँग।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई


*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3l07u6n
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534