Adsense

व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया | #NayaSaberaNetwork



व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
गुरूवार को उगते सूर्य को दूसरा अघ्र्य दिया जायेगा
दृश्य को देखने के लिए दोनों पुलों पर भक्तों की लगी रही भीड़
नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में छठ पूजा की रही धूम
जौनपुर। डाला छठ की व्रत रखनी वाली महिलाओं ने गोमती नदी के किनारे विधि विधान से पूजा पाठ करने के बाद पानी में खड़ी होकर बुधवार को डूबते सूर्य को पहला अघ्र्य दिया। अर्घ्य देने के बाद व्रती महिलाएं व उनके साथ आईं महिलाएं छठ मैया का गीत गाते हुए अपने घरों को चलीं गर्इं। गुरूवार को तड़के दोबारा उसी घाट पर पहुंचकर पूजा पाठ करने के बाद उगते सूर्य को दूसरा अघ्र्य देगीं। महिलाओं के अघ्र्य देने के दृश्य को देखने के लिए सद्भावना पुल एवं शाही पुल पर भक्तों की अच्छी खासी भीड़ नज़र आई। गोपी घाट एवं विसर्जन घाट को भव्य तरीके से सजाया गया है। कुछ महिलाओं ने ब्रााहृणों से गाय के दूध से अघ्र्य दिया तो कुछ महिलाओं ने अपने पुत्र और पति के हाथों को गाय के दूध से अघ्र्य दिया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी। बतातें चलें कि अपनी-अपनी मन्नत के मुताबिक कुछ महिलाएं गाजे बाजे के साथ गीत गाते हुए फलों से भरा हुआ दउरा एवं गन्ना लेकर घाटों पर पहुंची तो कुछ व्रती महिलाएं सिर्फ छठ मैया का गीत गाते हुए अपने परिजनों के साथ घाटों पर पहुंची। पूजा पाठ के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाये और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था एवं घाटों की व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त कर दिया था। गोमती नदी में तेज धार होने के कारण जिला प्रशासन ने गोमती नदी के किनारे बांस बल्ली से निर्धारित स्थान कर दिया जिससे कि लोग गहरे पानी में जाकर खड़े होकर अघ्र्य न दें। नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में डाला छठ मनाने की धूम रही। शाहगंज संवाददाता के अनुसार बुधवार की शाम नगर के घास मंडी चौक स्थित श्रीराम जानकी मंदिर बौलिया पोखरे पर डाला छठ का व्रत रखने वाली व्रती महिलाओं ने डूबते सूरज को अर्ध्य दिया। बौलिया पोखरे पर पूरे विधि-विधान के साथ व्रती महिलाओं ने आरती के बाद डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया। इस अवसर पर विनोद कुमार ''गौरव'' की टीम ने भजन संध्या का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी छठ के पर्व पर महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्ध्य देने का काम किया। बौलिया पोखरे पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा रही। मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा धीरज दास के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यवस्था की दृष्टि से स्वयं सेवकों और कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार आर्य के महिला पुलिस के साथ मुस्तैद रहे।इस मौके पर विवेक कुमार अस्थाना, विरेन्द्र सिंह बंटी, हनुमान प्रसाद, राम प्रसाद, ज्ञानेन्द्र, सूर्य प्रकाश, महेन्द्र प्रजापति, डाक्टर जमाल, गीरीश यादव, देवेश जी, दूर्ग विजय मुन्ना भजन गायक भुवने·ार मोदनवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार भगवान सूर्य की उपासना का महापर्व डाला छठ पूजा पर बुधवार की शाम व्रती महिलाओं का सैलाब झल्लीयहवा सरोवर पर उमड़ पड़ा। नगर के प्रतापगढ़ रोड स्थित सरोवर तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। नगर पालिका एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सरोवर तट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सायं चार बजे से ही गाजेबाजे के साथ बड़ी संख्या में ब्राती महिलाओ का सरोवर पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा सामग्रियों से भरा दउरा सिर पर रखे लोग हाथ में गन्ना लिए डाला छठ गीत गाते आगे बढ़ रहे थे। परिवार संग सरोवर तट पर पहुंची ब्राती महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पानी में खड़ी होकर पूजन कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष सदानन्द राय बड़ी संख्या में पुलिसबल के साथ मुस्तैद रहे। इस अवसर पर कृष्ण गोपाल, आलोक कुमार गुप्त पिन्टू, दीपू मोदनवाल सभासद, सन्दीप कसेरा, गणेश गुप्ता सभासद,  राज कुमार गुप्त  समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3kp7z38

Post a Comment

0 Comments