Adsense

देव दीपावली पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने की विधि विधान से आरती | #NayaSaberaNetwork

देव दीपावली पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने की विधि विधान से आरती | #NayaSaberaNetwork
  • गोपी घाट पर उतरा स्वर्ग, देव दीपावली महोत्सव देखने उमड़ा जनसैलाब
  • रंगोली प्रतियोगिता में उभरीं प्रतिभाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। गोमती नदी के विसर्जन घाट पर देव दीपावली के अवसर पर गोमती नदी की आरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां गोपी घाट, सूरज घाट, हनुमान घाट सहित अन्य घाट दीपों से जगमगा उठे। इस अवसर पर मंदिरों को भी भव्य तरीके से दीपों से सजाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने विधि विधान से गोमती नदी की आरती की। 

देव दीपावली पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने की विधि विधान से आरती | #NayaSaberaNetwork

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देव दीपावली समिति द्वारा इस तरह के कार्यक्रम करने से लोगों को एक प्लेट फार्म पर एकत्रित होने का अच्छा मौका मिलता है। देव दीपावली के अवसर पर देवताओं से करमबद्ध प्रार्थना करता हूं कि देश प्रदेश और अपना जनपद खुशहाल रहे। कोरोना महामारी से लोगों को निजात मिल जाये। यही मेरी मनोकामना है। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का भी कार्यक्रम हुआ जिसमें बच्चियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। अच्छी रंगोली बनाने वाली बच्चियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्किृत भी किया गया। 
बतातें चलें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह राष्ट्रीय एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं और भाग लेने वाले लोगों को उत्साहित भी करते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनपद में आयोजित होना चाहिए। यह संस्था हर साल देव दीपावली पर कार्यक्रम आयोजित कर एक सराहनीय करती है। अन्य संस्थाओं को भी जनपद में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना चाहिए। 
इस मौके पर भाजपा एवं संस्थाओं के गणमान्य एवं अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं आदि गंगा गोमती के पावन तट पर बने गोपी घाट नखास पर भव्य देव दीपावली महोत्सव के साथ रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन पूर्व की भांति इस वर्ष भी हुआ। शाही पुल के ठीक बगल स्थित इस घाट पर उपरोक्त आयोजन श्रीसंकट मोचन संगठन के बैनर तले हुआ। इसके पूर्व अतिथिद्वय ने विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों द्वारा बनाये जा रहे रंगोली का अवलोकन किया जहां निर्णायक मंडल की सदस्य भी मौजूद रहीं। 
इस मौके पर दोनों अतिथियों ने कहा कि इस आयोजन समिति के सभी कार्य सराहनीय व अद्वितीय रहते हैं जो जनपद में चर्चा का विषय बना रहता है। समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने बताया कि देव दीपावली महोत्सव के बाबत सर्वप्रथम मां गोमती पूजन व महाआरती की गयी जिसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 
इस दौरान पूरे घाट सहित वहां स्थित मन्दिर को 11 हजार दीयों से सजाया गया था जो आकर्षण का केन्द्र बना रहा। समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी ने आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



*नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_330.html --- *नवरात्रि के पावन समय घर ले आये समृद्धि गहना कोठी के विशेष ऑफऱ के साथ*✨🎊🎁 *ऑफऱ डिटेल्स :* 🔶 *जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी मुफ्त* 🔶 *प्रत्येक 5000 तक कि खरीद पर पाए लकी ड्रॉ कूपन मुफ्त* 🔶*प्रथम पुरस्कार मारुति सुजुकी अर्टिगा।* 🔶 *द्वितीय पुरस्कार स्विफ्ट कार।* 🔶 *बाइक एवं स्कूटी के साथ अन्य आकर्षक उपहार।* *Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर।* 📞*998499100, 9792991000, 9984361313* *सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर* 📞*9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad


*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3HFtBsL

Post a Comment

0 Comments