Adsense

मयकशी बदन! | #NayaSaberaNetwork

नजर  से  नजर  तो   मिलाया  करो,
नाराज   होने    पर   मनाया   करो।
ये   ज़िन्दगी है  बस  चार  दिन  की,
रोज नजरों से  जाम  पिलाया  करो।

जिस  पानी  में  देखो न  गहराई  हो,
भूलकर   न   उसमें   नहाया   करो।
मत  निकलो आशिकाना लिबास में,
बाहर सादगी से कदम बढ़ाया करो।

कोरे  दिल  के  ग्राहक  होते  हैं  कई,
उन आशिकों से दामन बचाया करो।
इन  आँखों   में  है  आशियाना  मेरा,
मेरे   तसव्वुर  में  रोज  आया  करो।

लोग  दिल   चीरना  भी   जानते  हैं,
कभी-कभी झूठी कसमें खाया करो।
तेरे   सिवाय  कोई मुझे  भाता  नहीं,
सलीके   से   दुपट्टा  गिराया    करो।

हवाएँ भी चुराती  हैं बदन से  खुशबू,
मयकशी   बदन  न  दिखाया   करो।
ये  अधूरी  मोहब्बत  यूँ  चलती   रहे,
बस जख्मों  पे  मरहम  लगाया करो।

रामकेश एम.यादव(कवि,साहित्यकार),मुंबई


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3pctCM8

Post a Comment

0 Comments