चित्रगुप्त के श्रृंगार में कायस्थों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा | #NayaSaberaNetwork

चित्रगुप्त के श्रृंगार में कायस्थों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
हर जिले में निकाली गई भगवान चित्रगुप्त की शोभा यात्रा
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा प्राचीन मन्दिर भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा गोरक्षनाथ मन्दिर में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भगवान चित्रगुप्त का भव्य श्रृंगार वाराणसी से आये कलाकारों द्वारा किया गया। भगवान चित्रगुप्त के श्रृंगार में छप्पनभोग महाआरती भी हजारों लोगों की मौजूदगी में हुआ। जिसमे भजन सम्राट पंकज सिन्हा व शैली गगन व कुँवर श्रीवास्तव के भजन प्रस्तुत करने पर लोग झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री व सदर विधायक गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सृष्टि के रचयिता हैं वे पूरे संसार का लेखा जोखा रखते हैं आज उनके पूजन समारोह में शामिल होना सौभाग्य की बात है। राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा राष्ट्रवाद का साथ दिया है जिनके अनेक महापुरु षों ने देश के लिए बहुत कुछ किया है। बारीनाथ मठ के महंत पुजारी बाबा हरदेव नाथ कहा कि आज मंदिर प्रांगण में लग रहा है भगवान चित्रगुप्त खुद उतर आये हैं। स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना आज सर्वसमाज के लोग पूरे वि·ा में कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष कायस्थ महासभा डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव मुन्ना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश के हर जिले में भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। डॉ मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में एकजुटता बढ़ती है। जिलाध्यक्ष नीलमणी श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के आशीर्वाद से ही आज के कार्यक्रम ने इतिहास रच डाला। राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव ने कहा कि आज का दिन सौभाग्यशाली दिन हैं। शोभायात्रा संयोजक राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जिले में पहली बार शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों भक्तों ने भाग लिया सबका आभारी हूं। कार्यक्रम संयोजक राकेश श्रीवास्तव प्रशासनिक,प्रदेश सचिव ने कहा कि यह आयोजन अब हरसाल किया जायेगा। आयोजन को डॉ मनमोहन श्रीवास्तव डॉ रजनीश श्रीवास्तव डॉ एन के सिन्हा वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता सरस चंद्र श्रीवास्तव चित्रगुप्त सभा के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव प्रदेश प्रवक्ता वि·ा प्रकाश श्रीवास्तव दीपक पत्रकार प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव  जिला महामंत्री भाजपा ई अमित श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष भाजपा अमित श्रीवास्तव महासचिव सुलभ श्रीवास्तव आदि लोगो ने संबोधित किया। संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप श्रीवास्तव डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव पंकज श्रीवास्तव हैप्पी श्रीवास्तव अंकित श्रीवास्तव योगेश श्रीवास्तव धीरज श्रीवास्तव रजनीश श्रीवास्तव शशि श्रीवास्तव रमेन्द्र श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव शरद श्रीवास्तव हरिश्चंद्र श्रीवास्तव कायस्थ राजेश श्रीवास्तव अनीश श्रीवास्तव आयुष अस्थाना प्रवीण श्रीवास्तव रविन्द्र श्रीवास्तव अनिल निगम अजय श्रीवास्तव विजय श्रीवास्तव नवीन श्रीवास्तव खुशबू श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव नीरज श्रीवास्तव अर्पित श्रीवास्तव महेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3CXhhkS
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534