Adsense

शारदा सहायक खंड 36 नहर में पानी की समस्या से जूझ रहे किसान | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 36 औडि़हार राजबाहा नामक नहर में पानी की समस्या से जूझ रहे किसान कई महीनों से पानी न आने से किसान हैं परेशान। बता दें कि क्षेत्र में रबी फसल की बुआई व सिंचाई के लिए किसानों को नहर की पानी की आवश्यकता है स्थिति यह है कि क्षेत्र की नहर सूखी हुई है। इसमें अब तक पानी नहीं आया है। इस कारण स्थानीय क्षेत्र के हजारों किसान परेशान हैं। सिंचाई नहीं होने से किसानों को गेहूं और चने की फसल सूखने का डर सता रहा है। रबी फसल के सीजन में शारदा सहायक खंड 36 औडि़हार राजबाहा में पानी न आने से पाई-पाई जोड़कर खेतों में उगाए गए गेहूं की फसल की सिंचाई में किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान नहरों में पानी की बाट जोह रहे हैं पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे महंगे डीजल को खरीदकर पंपिंगसेट मशीनों से पानी निकालकर फसलों की सिंचाई करने में किसानों की कमर टूट रही है। नहर में पानी न आने से धान की फसल की सिंचाई बरसात के पानी से किसानों ने जैसे तैसे करके किया। विभागीय अधिकारियों के ध्यान न देने से क्षेत्र से होकर गुजरी शारदा सहायक खण्ड 36 औडि़हार राजबाहा में पानी नही आ रहा है। लम्बे समय से नहर में पानी न आने से किसानों को हो रही समस्या। इस समय गेहूं की सिंचाई का समय हो चुका है। ऐसे में किसानों को पानी की सख्त जरूरत है। ऐसे मौके पर नहर किसानों को दगा दे रही है। जरूरत के समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है। ठेकेदार द्वारा नहर की खुदाई जेसीबी मशीन से की गई है जो मानक के विपरीत है। नहर विभाग के अधिकारी भी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे किसान परेशान हैं। गौरतलब हो कि पतरही,कोपा,बिसौरी,मढ़ी सहित अन्य गांवों में नहर के किनारे कई एकड़ खेत किसानों के हैं। नहर में पानी न आने से किसानों काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे देते तो किसान सही समय पर नहर के पानी का उपयोग कर पाते और क्षेत्र के किसानों को पानी की समस्या से निजात मिल जाता।

*ऐश्प्रा जेम्स एण्ड ज्वेल्स : FIRST TIME IN • JAUNPUR CITY • Gold & Diamond Jewellery Festival Exhibition Cum Sale : 17, 18, 19, 20 दिसंबर 2021 | समय: सुबह 11:00 बजे से रात 8:00 बजे तक | स्थल: होटल रघुवंशी, टी. डी. कॉलेज रोड, ओलन्दगंज, जौनपुर | #NayaSaberaNetwork*
Ad



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad

*22 में बाइसकिल | UP का जनादेश आ रहे हैं मा. अखिलेश | विजय समाजवादी यात्रा | जनपद जौनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मा. अखिलेश यादव जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन - अजय त्रिपाठी 'मुन्ना', जिला सचिव समाजवादी पार्टी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, 371 विधानसभा ज़फराबाद, जौनपुर, मो. 9415257215, 7897707909*


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3DRZ8oa

Post a Comment

0 Comments