Adsense

बदमाशों ने महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंका | #NayaSaberaNetwork

बदमाशों ने महिला की हत्या कर लाश झाड़ियों में फेंका | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, लोगों ने किया हाइवे जाम
जौनपुर। जफ़राबाद थाना क्षेत्र के जगदीश पट्टी गांव निवासी 44 वर्षीय महिला की हत्या कर बदमाशों ने लाश रेलवे लाइन के किनारे झाडि़यों में फेंक दिया। लोगों ने देखा कि सिर पर पत्थर से वारकर घटना को अंजाम दिया गया है। साथ ही महिला के साथ दुराचार भी किये जाने की आशंका जतायी जा रही  है। शुक्रवार को जानकारी होने पर गांव के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। जिससे पुलिस हांफती नजर आयी। जानकारी के अनुसार जफराबाद  थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला गुरु वार की देर शाम शौच के लिए घर से खेत की तरफ गयी थी। लगभग दो घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान होने लगे। परिवार के लोग टार्च लेकर गांव के कुछ लोगों के साथ खोजने के लिए घर से निकल पड़े। लोगों ने टार्च की रोशनी में महिला को खोजना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने ढ़ाई बजे रात तक रेलवे लाइन तथा उसके आस पास काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह गांव के किसी व्यक्ति ने जफराबाद क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे घनी झाडि़यों में महिला की लाश देखी। उसने गांव के लोगों को सूचना दी। लाश मिलने की सूचना पर पूरा गांव जमा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। महिला के सिर पर रेलवे लाइन के किनारे लगने वाला मीटर सूची पत्थर से वार किया गया था। उस की जीभ भी बाहर निकली थी। सीओ सिटी जितेंद्र दुबे तथा थाना प्रभारी लाइनबाजार भी मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के उपरी हिस्से के कपड़े गायब थे। नीचे के कपड़े भी फटे थे। इसे देखकर दुराचार की संभावना जतायी जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। उधर हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतापुर में जौनपुर वाराणसी मार्ग जाम कर दिया। जो लगभग डेढ़ घंटे तक चला। एएसपी नगर डा. संजय कुमार ने आ·ाासन दिया कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इस आ·ाासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। डाग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की भी मदद घटना के खुलासे के लिए ली जा रही है।

*आपकी सुंदरता मे चार चाँद लगाएं, गहना कोठी के अद्भुत आभूषण। 😇✨ 📌Address : हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर। 📞 998499100, 9792991000, 9984361313 📌Address : सद्भावना पुल रोड़, नखास, ओलन्दगंज, जौनपुर 📞 9938545608, 7355037762, 8317077790*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं : ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता*
Ad


*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3DK4Ub6

Post a Comment

0 Comments